लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल के सिंगापुर और कोरोना के नए वेरिएंट पर ट्वीट को लेकर क्यों बढ़ा विवाद, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: May 19, 2021 11:33 IST

अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को सिंगापुर में कोरोना के नए स्ट्रेन मिलने और वहां से भारत आने वाली फ्लाइट को बंद करने की मांग की थी। उनके इस ट्वीट को लेकर विवाद बढ़ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल के सिंगापुर और कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर ट्वीट पर मचा हैं हंगामाभारत सरकार के अनुसार सिंगापुर ने केजरीवाल के बयान पर नाराजगी जताई है और भारतीय हाई कमिश्नर को भी तलब किया विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर कहा- 'दिल्ली के सीएम भारत का मत नहीं रखते हैं'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मंगलवार को किए गए एक ट्वीट को लेकर विवाद बढ़ गया है। केजरीवाल ने इस ट्वीट में कहा था कि सिंगापुर में आया कोरोना का नया रूप बच्चों के लिए बेहद ख़तरनाक बताया जा रहा है और भारत में ये तीसरी लहर के रूप में आ सकता है। साथ ही केजरीवाल ने सिंगापुर के साथ हवाई सेवाएं तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग भी की थी।

केजरीवाल के ट्वीट पर सिंगापुर ने जताई कड़ी आपत्ति

सिंगापुर ने केजरीवाल के इस ट्वीट पर कड़ी आपत्ति जताई है। भारती विदेश मंत्रालय  के अनुसार केजरीवाल के ट्वीट के बाद सिंगापुर सरकार ने भारतीय हाई कमिश्नक को तलब कर आपत्ति जताई। इसके बाद भारत की ओर से जवाब दिया गया कि केजरीवाल के पास कोविड वैरिएंट पर बोलने की 'योग्यता' नहीं है और न ही वे भारत का मत रख रहे हैं।

वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया, 'सिंगापुर और भारत कोविड के खिलाफ लड़ाई में मजबूत साझेदार हैं। ऑक्सीजन सप्लाई और अन्य सहायताओं के लिए भी भारत सिंगापुर की सराहना करता है। हालांकि, गैरजिम्मेदार बयान देने वालों को समझना चाहिए कि इससे मजबूत रिश्तों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए मुझे ये साफ करने दीजिए कि दिल्ली के सीएम भारत का मत नहीं रखते हैं।'

इससे पहले मंगलवार शाम भारत में सिंगापुर के दूतावास की ओर से भी केजरीवाल के बयान पर आपत्ति जताई गई थी। सिंगापुर दूतावास से ट्वीट किया गया, 'इस बात में कोई सच्चाई नहीं है कि सिंगापुर में कोविड का कोई नया स्ट्रेन मौजूद है। टेस्टिंग में यही बात सामने आई है कि सिंगापुर में कोरोना का B.1.617.2 वैरिएंट ही मिला है। इससे कुछ बच्चे भी संक्रमित हुए हैं।'

इस बीच बता दें कि मंगलवार को केंद्री विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी का भी बयान सामने आया था। उन्होंने कहा था सिंगापुर की स्थिति पर केंद्र सरकार की नजर है और सभी एहतियात बरती जा रही हैं। 

पुरी ने ट्विटर पर केजरीवाल को जवाब देते हुए कहा, ‘केजरीवाल जी, सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें मार्च 2020 से ही बंद हैं। सिंगापुर के साथ हमारा एयर बब्बल भी नहीं है।’ उन्होंने कहा कि वंदे भारत मिशन के तहत दोनों देशों के बीच कुछ उड़ानें जारी हैं ताकि वहां फंसे भारतीयों को वापस लाया जा सके। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअरविंद केजरीवालकोविड-19 इंडियासिंगापुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे