लाइव न्यूज़ :

'मुफ्त रेवड़ी' बयान को लेकर केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- ऐसी चीजों का विरोध करने वालों को ‘गद्दार’ कहा जाना चाहिए

By रुस्तम राणा | Updated: August 8, 2022 18:13 IST

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग मुफ्त शिक्षा, सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज के प्रावधान को ‘रेवड़ी’ या सौगात कहते हैं। ऐसी चीजों का विरोध करने वालों को ‘गद्दार’ कहा जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने केंद्र से हर घर को मुफ्त अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, 300 यूनिट बिजली प्रदान करने और ‘बेरोजगारी भत्ता’ देने की मांग कीबीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा- ‘‘इन लोगों ने अपने दोस्तों के 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “मुफ्त रेवड़ी” वाली टिप्पणी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एकबार फिर से निशाना साधा है। उन्होंने कहा, कुछ लोग मुफ्त शिक्षा, सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज के प्रावधान को ‘रेवड़ी’ या सौगात कहते हैं।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि आजादी के 75वें वर्ष में मुफ्त सरकारी कल्याण सेवाओं को मजबूत करने के बजाए ऐसी सुविधाओं को सौगात करार देकर उनके खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है। 

एक ऑनलाइन पत्रकार वार्ता के दौरान केजरीवाल ने केंद्र से हर घर को मुफ्त अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, 300 यूनिट बिजली प्रदान करने और ‘बेरोजगारी भत्ता’ देने की मांग की। 

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग मुफ्त शिक्षा, सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज के प्रावधान को ‘रेवड़ी’ या सौगात कहते हैं। देश में सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा और सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज के प्रावधानों के खिलाफ देश में माहौल बनाया जा रहा है।’’ 

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हम देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं और हमें ऐसी सुविधाओं को मजबूत करने की योजना बनानी चाहिए, लेकिन हम उनके खिलाफ माहौल बना रहे हैं।’’ 

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी चीजों का विरोध करने वालों को ‘गद्दार’ कहा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘इन लोगों ने अपने दोस्तों के 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया। ऐसे लोगों को गद्दार करार दिया जाना चाहिए और उनके खिलाफ जांच की जानी चाहिए।’’ 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने लोगों को वोट के लिए मुफ्त उपहार देने की ‘रेवड़ी संस्कृति’’ के खिलाफ आगाह किया था और कहा था कि यह देश के विकास के लिए ‘‘बहुत खतरनाक’’ है।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :अरविंद केजरीवालनरेंद्र मोदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया