लाइव न्यूज़ :

'दिल्ली में फिलहाल लॉकडाउन का इरादा नहीं पर लोग मास्क लगाएं', केजरीवाल ने कहा- कल करेंगे समीक्षा

By विनीत कुमार | Updated: January 9, 2022 12:42 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राजधानी में आज कोरोना के 22 हजार से अधिक केस आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर लोग मास्क लगाते हैं और कोरोना गाइडलाइन का गंभीरता से पालन करते हैं तो लॉकडाउन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने साफ किया है कि दिल्ली में फिलहाल लॉकडाउन का इरादा नहीं है।केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आज करीब 22 हजार से अधिक केस सामने आ सकते हैं।केजरीवाल ने कहा कि कोरोना बढ़ रहे मामले चिंताजनक हैं लेकिन डरने की जरूरत नहीं है।

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर लोग मास्क पहनते हैं और कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हैं तो लॉकडाउन लगाने की योजना नहीं है। केजरीवाल ने रविवार को एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वे लॉकडाउन नहीं लगाना चाहत हैं।

साथ ही केजरीवाल ने कहा कि कोरोना से पैदा हुए हालात की समीक्षा एक बार फिर सोमवार को की जाएगी। केजरीवाल ने कहा, 'अगर आप मास्क पहनते हैं तो हम लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते हैं। फिलहाल लॉकडाउन लगाने की कोई मंशा नहीं है। कल डीडीएमए की मीटिंग में विशेषज्ञों से सलाह मशविरा किया जाएगा।'

दिल्ली में आज आएंगे 22 हजार केस

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने अंदेशा जताया कि देश की राजधानी में आज 22 हजार से अधिक कोरोना के केस आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य बुलेटिन में इसकी जानकारी दी जाएगी। केजरीवाल ने साथ ही कहा कि बढ़ रहे मामले चिंताजनक हैं लेकिन डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि वे पिछली लहर के डेटा की तुलना के आधार पर ऐसा कह रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि पिछले साल अप्रैल-माई में लहर आई थी, उसे देखें तो 7 मई को 341 मौत दिल्ली में हुई थी। वहीं, शनिवार को 20 हजार मामलों के बावजूद 7 मौतें ही हुईं। केजरीवाल ने साथ ही कहा कि 7 मई को दिल्ली में अस्पताल के 20,000 बेड कोरोना मरीजों से भरे हुए थे। वहीं, शनिवार को जब 20000 मामले आए हैं, तो लगभग डेढ़ हजार बेड ही भरे हुए हैं।

बता दें कि दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 20,181 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण दर बढ़कर 19.60 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में अभी लगभग 1,586 रोगी अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से 375 रोगी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। इन 375 रोगियों में से 27 वेंटिलेटर पर हैं। दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या 48,178 है। वहीं, 25,909 होम आइसोलेशन मे हैं।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?