लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल ने कहा उपराज्यपाल के आदेश ने दिल्ली के लोगों के लिए पैदा कर दी बहुत बड़ी समस्या

By सुमित राय | Updated: June 8, 2020 20:36 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उपराज्यपाल ने दिल्ली के अस्पतालों में सभी के इलाज के लिए खोलकर दिल्ली वालों के लिए एक बड़ी समस्या और चुनौती पैदा कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने कहा कि एलजी साहब के आदेश ने दिल्ली के लोगों के लिए एक बड़ी समस्या और चुनौती पैदा कर दी है।मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली के अस्पतालों में सिर्फ दिल्लीवासियों का इलाज होने की घोषणा की थी।उपराज्यपाल ने आदेश को रद्द कर दिया और निर्देश दिया किसी व्यक्ति को इलाज से मना न किया जाए।

दिल्ली उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें कहा गया था कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में सिर्फ दिल्ली वाले कोरोना वायरस पीड़ितों का ही इलाज किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एलजी साहब के आदेश ने दिल्ली के लोगों के लिए एक बड़ी समस्या और चुनौती पैदा कर दी है।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, "एलजी साहब के आदेश ने दिल्ली के लोगों के लिए बहुत बड़ी समस्या और चुनौती पैदा कर दी है। देशभर से आने वाले लोगों के लिए कोरोना महामारी के दौरान इलाज का इंतजाम करना बड़ी चुनौती है। शायद भगवान की मर्जी है कि हम पूरे देश के लोगों की सेवा करें। हम सबसे इलाज का इंतजाम करने की कोशिश करेंगे।"

उपराज्यपाल ने रद्द किया केजरीवाल सरकार का फैसला

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल डीडीएमए के चेयरपर्सन भी है और इसी अधिकार का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया है कि दिल्ली के निवासी नहीं होने के आधार पर किसी भी कोरोना वायरस के रोगी को उपचार से इनकार नहीं किया जाए।

केजरीवाल ने की थी सिर्फ दिल्ली वालों के इलाज की घोषणा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में सिर्फ दिल्लीवासियों का इलाज होने की रविवार को घोषणा की थी। केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों के लिए इस तरह का कोई प्रतिबंध नहीं होगा और यदि दूसरे राज्यों के लोग कुछ विशेष ऑपरेशनों के लिए दिल्ली आते हैं, तो उन्हें निजी अस्पतालों में उपचार कराना होगा।

दिल्ली में दिल्ली सरकार द्वारा संचालित लगभग 40 अस्पताल

दिल्ली में एलएनजेपी अस्पताल, जीटीबी अस्पताल और राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल सहित दिल्ली सरकार द्वारा संचालित लगभग 40 सरकारी अस्पताल हैं। राष्ट्रीय राजधानी में केंद्र द्वारा संचालित बड़े अस्पतालों में एम्स, आरएमएल और सफदरजंग अस्पताल शामिल हैं।

दिल्ली में कोरोना वायरस की चपेट में करीब 29 हजार लोग

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में अब तक 28936 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 812 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में 10999 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं, हालांकि अभी भी 17125 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालअनिल बैजलदिल्ली सरकारदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?