लाइव न्यूज़ :

गुजरात विधानसभा चुनाव: केजरीवाल ने आप प्रत्याशी कंचन जरीवाला के लापता होने का किया दावा, कहा- नामांकन वापस लेने का बनाया जा रहा था दबाव

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 16, 2022 13:03 IST

आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले सूरत (पूर्व) से पार्टी की उम्मीदवार के अपहरण का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने आरोप लगाया कि सूरत (पूर्व) से आप उम्मीदवार का अपहरण कर लिया गया है।केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि कंचल जरीवाल पर नामांकन वापस लेने के लिए दबाव डाला जा रहा था और अब वह लापता हैं।गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले आप उम्मीदवार के अपहरण का आरोप लगाया। चुनावी राज्य में राजनीतिक उठापटक तेज करते हुए आप ने भगवा पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि कंचल जरीवाल पर नामांकन वापस लेने के लिए दबाव डाला जा रहा था और अब वह लापता हैं। 

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सूरत (पूर्व) से आप उम्मीदवार का अपहरण कर लिया गया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "सूरत (पूर्व) से हमारी प्रत्याशी कंचन जरीवाला और उनका परिवार कल से लापता है। पहले बीजेपी ने उनका नामांकन रद्द कराने की कोशिश की। लेकिन उनका नामांकन स्वीकार कर लिया गया। बाद में उन पर नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया गया। क्या उसका अपहरण कर लिया गया है?"

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने केजरीवाल के आरोपों को दोहराते हुए कहा, "लोकतंत्र की हत्या! सूरत पूर्व सीट से हमारी उम्मीदवार कंचन जरीवाला को बीजेपी ने अगवा कर लिया है। पहले तो बीजेपी ने उनका नामांकन पत्र रद्द करवाने की असफल कोशिश की, फिर उन्हें उम्मीदवारी वापस लेने के लिए मजबूर किया और अब उनका अपहरण कर लिया। वह बीती दोपहर से लापता हैं।"

गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे और 182 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को और दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान होगा। दूसरा चरण 3 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022अरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyआम आदमी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए