लाइव न्यूज़ :

Arvind Kejriwal: 'मेरा वजन नहीं बढ़ रहा है, मेरी दवाइयां बंद कर दीं, मैं झुकूंगा नहीं', जेल जाने से पहले केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस

By धीरज मिश्रा | Updated: May 31, 2024 12:43 IST

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2 जून को एक बार फिर जेल जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा 21 दिनों की अंतरिम जमानत की अवधि अब समाप्त हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे2 जून को सरेंडर करेंगे अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रचार के लिए केजरीवाल को दी थी 21 दिनों की बेलजेल जाने से पहले केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से की खास अपील

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2 जून को एक बार फिर जेल जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा अंतरिम जमानत की अवधि अब समाप्त हो रही है। केजरीवाल ने जेल जाने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने करीब 4 मिनट में अपने परिवार के लिए दिल्ली के लोगों से खास अपील की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मुझे चुनाव प्रचार के लिए 21 दिन का समय दिया था।

परसों मैं तिहाड़ जेल वापस जाऊंगा। मुझे नहीं पता कि इस बार ये लोग मुझे कितने दिन जेल में रखेंगे। लेकिन मेरा हौसला बुलंद है। मुझे गर्व है कि मैं देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने मुझे कई तरह से तोड़ने की कोशिश की, मुझे चुप कराने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए। जब मैं जेल में था, तो उन्होंने मुझे कई तरह से प्रताड़ित किया। उन्होंने मेरी दवाइयां बंद कर दीं।

मुझे नहीं पता कि ये लोग क्या चाहते थे। उन्होंने ऐसा क्यों किया। जब मैं जेल गया था, तब मेरा वजन 70 किलो था, आज 64 किलो है। जेल से रिहा होने के बाद भी मेरा वजन नहीं बढ़ रहा है। डॉक्टर कह रहे हैं कि ये शरीर में किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। कई टेस्ट करवाने होंगे। मैं दो जून को करीब 3 बजे सरेंडर करने के लिए अपने घर से निकलूंगा।

हो सकता है कि इस बार वे मुझे और प्रताड़ित करें, लेकिन मैं झुकूंगा नहीं। मैं जहां भी रहूंगा, अंदर या बाहर, मैं दिल्ली का काम नहीं रुकने दूंगा। दिल्ली के लोगों को मुफ्त बिजली, मोहल्ला क्लीनिक, अस्पताल, मुफ़्त दवाइयां, इलाज, 24 घंटे बिजली और भी बहुत सी चीज़ें जारी रहेंगी और वापस आने के बाद मैं हर मां-बहन को हर महीने 1000 रुपये देना भी शुरू करूंगा।

आज मैं आपसे अपने परिवार के लिए कुछ मांगना चाहता हूं। मेरे माता-पिता बहुत बूढ़े हैं। मेरी मां बहुत बीमार हैं। मुझे जेल में उनके बारे में बहुत चिंता होती है। मेरे बाद मेरे माता-पिता का ख्याल रखना, उनके लिए प्रार्थना करना।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टतिहाड़ जेलदिल्लीAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालसीबीआईप्रवर्तन निदेशालयED
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए