लाइव न्यूज़ :

"बीजेपी वीडियो बनाने वाली कंपनी है," सत्येंद्र जैन के ताजा वीडियो लीक पर केजरीवाल बोले

By रुस्तम राणा | Updated: November 27, 2022 14:36 IST

सूरत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जब सत्येंद्र जैन के ताजा वीडियो लीक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "भाजपा ने दिल्ली में गारंटी दी है कि वे हर वार्ड में वीडियो की दुकानें खोलेंगे।" 

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने कहा, "भाजपा ने दिल्ली में गारंटी दी है कि वे हर वार्ड में वीडियो की दुकानें खोलेंगे।" भाजपा पर कटाक्ष करते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, भाजपा "वीडियो बनाने वाली कंपनी" बन गई हैताजा वीडियो में लोग सत्येंद्र जैन की सेल में साफ-सफाई और विस्तार को व्यवस्थित करते हुए दिखाई दे रहे हैं

नई दिल्ली: जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की आज एक और वीडियो लीक होने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा वीडियो बनाने वाली कंपनी बताया है। वीडियो मीडिया पर आने के बाद रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा, भाजपा "वीडियो बनाने वाली कंपनी" बन गई है।

गुजरात में पहले चरण के मतदान से कुछ दिन पहले अपनी सूरत यात्रा के दौरान संवाददाताओं से बात करते हुए, केजरीवाल से जब सत्येंद्र जैन के ताजा वीडियो लीक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "भाजपा ने दिल्ली में गारंटी दी है कि वे हर वार्ड में वीडियो की दुकानें खोलेंगे।" 

उन्होंने कहा, "दिल्ली के लोग तय करेंगे कि उन्हें वीडियो बनाने वाली कंपनी चाहिए या सरकार को अच्छी तरह से चलाने और अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए एक पार्टी चाहिए।" समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा प्रकाशित नवीनतम फुटेज में लोगों को जेल की कोठरी के फर्श पर झाड़ू लगाते हुए और मंत्री के बिस्तर की व्यवस्था करते हुए दिखाया गया है।

आपको बता दें कि एएनआई द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया सत्येंद्र जैन के सेल का यह चौथा सीसीटीवी फुटेज है। 19 नवंबर को सामने आए पहले वीडियो में मंत्री को पूरे शरीर की मालिश कराते हुए दिखाया गया। फिर दूसरा फुटेज 23 नवंबर को सामने आया, जिसमें जैन को विस्तृत भोजन करते हुए देखा गया था। जबकि 26 नवंबर को सामने आए तीसरे कथित फुटेज में मंत्री को निलंबित जेल अधीक्षक अजीत कुमार सहित कुछ लोगों से बातचीत करते हुए देखे गए थे। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालBJPगुजरात विधानसभा चुनाव 2022सत्येंद्र जैनCCTV
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया