लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल का BJP सांसद प्रवेश वर्मा पर पलटवार, 'अगर दिल्ली की जनता को लगता है, मैं आतंकी हूं तो 8 फरवरी को 'कमल' बटन दबाएं'

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 5, 2020 11:42 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020: एक चैनल के साथ बातचीत में भाजपा के सांसद प्रवेश साहब सिंह वर्मा द्वारा केजरीवाल पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुये उन्हें ‘आतंकवादी’ बताया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं आतंकवादी वाला बयान सुनकर आहात था।अरविंद केजरीवाल को ‘आतंकवादी’ कहे जाने पर चुनाव आयोग ने प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया था।

पश्चिमी दिल्ली से भाजपा के सांसद प्रवेश साहब सिंह वर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘आतंकवादी’ कहा था। इस बात पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह इस बात से बेहद दुखी हैं। सांसद प्रवेश साहब सिंह वर्मा को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘आतंकवादी’ कहे जाने पर चुनाव आयोग ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भी भेजा है। अरविंद केजरीवाल ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा है, मैं बहुत आहत था। मैंने अपने परिवार या अपने बच्चों के लिए कभी कुछ नहीं किया और देश की सेवा में खुद को समर्पित कर दिया। IIT से मेरे 80% बैचमेट विदेश चले गए। मैंने इनकम टैक्स कमिश्नर की नौकरी छोड़ दी।''

अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं इसे दिल्ली के लोगों पर छोड़ता हूं, अगर आपको लगता है कि मैं आतंकवादी हूं तो 8 फरवरी को 'कमल' बटन दबाएं। और अगर आपको लगता है कि मैंने दिल्ली, देश और लोगों के लिए काम किया है तो 'झाड़ू' बटन दबाएं।

चैनल के साथ बातचीत में वर्मा द्वारा केजरीवाल पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुये उन्हें ‘आतंकवादी’ बताया गया था। आयोग द्वारा जारी नोटिस में वर्मा से 31 जनवरी को शाम पांच बजे तक इस मामले में अपना पक्ष रखने को कहा गया था। आयोग ने आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा 29 जनवरी को इस बारे में की गयी शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की थी।

नोटिस के अनुसार आप ने 29 जनवरी को दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को वर्मा की शिकायत करते हुये निर्वाचन नियमों के तहत उनके खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। नोटिस के मुताबिक एक समाचार चैनल के साथ बातचीत में वर्मा द्वारा केजरीवाल पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुये उन्हें ‘आतंकवादी’ बताया गया था।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अरविन्द केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब