लाइव न्यूज़ :

थप्पड़ कांड के बाद ठप पड़ गई दिल्ली सरकार, उप-राज्यपाल से गुहार लगाने पहुंचे केजरीवाल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 23, 2018 22:29 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि तीन दिनों से काम ठप है। उप राज्यपाल ने अफसरों से बात करने का आश्वासन दिया है।

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से कथित मारपीट मामले के बाद दिल्ली सरकार के अधिकारी पिछले तीन दिनों से बैठक में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि अधिकारी उनके फोन तक नहीं रिसीव कर रहे हैं। इस संबंध में अरविंद केजरीवाल ने उप-राज्यपाल से मुलाकात की। उप राज्यपाल अनिल बैजल ने उन्हें अधिकारियों से बात करने और मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया है।

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, "अधिकारी पिछले तीन दिन से बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं। मैं बहुत चिंतित हूं। उप राज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि वह अधिकारियों के सामान्य रूप से कामकाज शुरू करने के लिए सभी कदम उठाएंगे। मंत्रिपरिषद ने उन्हें सभी तरह के सहयोग करने का आश्वासन दिया है। हमें दिल्ली की भलाई के लिए साथ मिलकर काम करना है।"

इस बीच, बैजल ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "हाल में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना काफी निंदनीय है। निर्वाचित सरकार को सलाह है कि वह सरकारी कर्मचारियों के साथ पैदा हुए अविश्वास को हटाने के लिए कदम उठाए ताकि दिल्ली का विकास बाधित न हो।" मंगलवार को मुख्य सचिव ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति में उनके आवास में दो विधायकों ने बैठक में उन्हें पीटा।

इस घटना के बाद, अधिकारियों ने स्पष्ट किया था कि वे लोग केजरीवाल के माफी मांगने तक न तो उनसे न ही उनके मंत्रियों व विधायको से मुलाकात करेंगे न ही फोन पर बातचीत करेंगे। उप राज्यपाल से मुलाकात के बाद उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि उप राज्यपाल ने हमें आश्वस्त किया है कि वह मुद्दे को सुलझाने के लिए सरकारी अधिकारियों से बात करेंगे।

उन्होंने कहा, "हमने उप राज्यपाल को बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से अधिकारी बैठक में नहीं आ रहे हैं और न ही हमारा फोन उठा रहे हैं। कई बैठक को रद्द कर दिया गया है।" सिसोदिया ने कहा, "मुख्यमंत्री ने भी कहा है कि स्थिति को सामान्य बनाने के लिए वह अधिकारियों से वार्ता करेंगे।" यह पूछे जाने पर कि क्या केजरीवाल इस मामले में माफी मांगेंगे, इस पर उन्होंने कहा, "पुलिस जांच चल रही है और मामला अदालत के समक्ष लंबित है।"

*IANS से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदियाअनिल बैजल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी