लाइव न्यूज़ :

कम डीटीसी बसों के संचालन और कोविड-19 के आंकड़ों पर केजरीवाल कर रहे लीपापोती: अजय माकन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 21, 2020 06:22 IST

माकन ने कहा है कि सरकार कोविड-19 रोगियों की संख्या के भी सही आंकड़े पेश नहीं कर रही है। यह दिल्ली की जनता के साथ धोखा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कोविड-19 के बढ़ रहे मामलों और डीटीसी बसों के कम संचालन को लेकर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लीपापोती का आरोप लगाया है। दिल्ली में डीटीसी बसों के कम संचालन और शराब की दुकानें खोलने के कारण सर्वाधिक 26 फीसदी लोग संक्रमित हुए हैं।

दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ रहे मामलों और डीटीसी बसों के कम संचालन को लेकर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लीपापोती का आरोप लगाया है।

दिल्ली में डीटीसी बसों के कम संचालन और शराब की दुकानें खोलने के कारण सर्वाधिक 26 फीसदी लोग संक्रमित हुए हैं। जबिक बंगाल, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ की स्थिति तुलनात्मक रूप से संतोष जनक है।

माकन ने कहा है कि सरकार कोविड-19 रोगियों की संख्या के भी सही आंकड़े पेश नहीं कर रही है। यह दिल्ली की जनता के साथ धोखा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में बुधवार को रेकॉड सबसे अधिक एक दिन में 534 कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। एक दिन में दिल्ली के अंदर आने वाले यह अब तक सबसे ज्यादा मामले हैं। लेकिन दिल्ली सरकार आंकडों की लीपापोती में मस्त है।

केजरीवाल सरकार कोरोना से दिल्ली में अभी तक कुल 176 मौत बता रही है। जबकि शवदाह गृह/कब्रिस्तान के आंकडे बताते हैं कि दिल्ली में अब तक 672 लोगों को अंतिम संस्कार किया गया है। माकन ने कहा है कि केजरीवाल को इस पर जवाब देना चाहिए की वह ऐसी ओच्छी राजनीति क्यों कर रहे हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवालअजय माकनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब