लाइव न्यूज़ :

Arvind Kejriwal Health Update: ...'24 घंटे लगे रहते थे', केजरीवाल का 4.5 किलो घटा, आतिशी ने कहा, 'भगवान भी इन्हें माफ़ नहीं करेगा'

By धीरज मिश्रा | Updated: April 3, 2024 10:46 IST

Arvind Kejriwal Health Update: दिल्ली के तिहाड़ जेल नंबर-2 में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लगातार तबियत बिगड़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देतिहाड़ जेल नंबर-2 में बंद हैं अरविंद केजरीवाल आप का दावा केजरीवाल की तबियत बिगड़ रही हैगिरफ्तारी के बाद से 4.5 वजन घटा

Arvind Kejriwal Health Update: दिल्ली के तिहाड़ जेल नंबर-2 में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लगातार तबियत बिगड़ रही है। यह दावा आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने लगाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि अरविंद केजरीवाल शुगर के मरीज हैं। वह स्वास्थ की समस्याओं के बावजूद, वे देश की सेवा में 24 घण्टे लगे रहते थे। गिरफ़्तारी के बाद से अब तक, अरविंद केजरीवाल का वज़न 4.5 किलो घट गया है। यह बहुत चिंताजनक है। आज भाजपा उन्हें जेल में डाल कर उनके स्वास्थ को ख़तरे में डाल रही है। अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ हो गया तो पूरा देश तो क्या, भगवान भी इन्हें माफ़ नहीं करेगा।

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल से ईडी ने दिल्ली की कथित शराब घोटाला मामले में उनके आवास पर 2 घंटे लंबी पूछताछ की। इसके बाद गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद केजरीवाल को दो बार ईडी की रिमांड पर भेजा गया। दिल्ली की एक अदालत ने बीते दिनों पहले उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। केजरीवाल ने जेल में तीन पुस्तकें भी मांगी है। केजरीवाल की पत्नी उनसे वीडियो कॉल के माध्यम से मिल सकती हैं। तिहाड़ जेल के सूत्र बताते हैं कि उन्होंने बीती रात घर का खाना खाया है। 

इधर बीजेपी लगातार केजरीवाल का इस्तीफा मांग रही है। वहीं आम आदमी पार्टी ने कहा है कि उनके विधायकों ने कहा है कि केजरीवाल इस्तीफा ने दें। जेल से अपनी सरकार चलाए।

क्या बोले दिल्ली सरकार में मंत्री

मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आप के सभी मंत्री, विधायक, सांसद और पार्टी नेता सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में 7 अप्रैल को जंतर-मंतर पर 'सामुहिक उपवास' रखेंगे। हम लोगों से भी अपील करते हैं कि जो भी लोग हैं सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ और लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं और इस देश से प्यार करना चाहते हैं, तो वे अपने घरों, गांवों, ब्लॉकों पर 'सामुहिक उपवास' भी कर सकते हैं।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईBJPतिहाड़ जेलTihar Jail
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम