लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के टक्कर में केजरीवाल सरकार की नई योजना, दावा- चार गुना बढ़ा देगें किसानों की आय

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 24, 2018 20:55 IST

केजरीवाल सरकार का कहना है कि आज किसान 30 हजार रुपये एकड़ कमाता है, इस योजना के तहत एक लाख 30 हजार कमाएगा।

Open in App

नई दिल्ली, 24 जुलाई:  दिल्ली अरविंद केजरीवाल सरकार ने किसानों के लिए एक योजना पेश की है। केजरीवाल सरकार ने दावा किया है कि इस योजना से किसानों की आय तीन से चार गुनी बढ़ जाएगी। मंगलवाल 24 जुलाई को केजरीवाल सरकार की  कैबिनेट मीटिंग में इसके अलावा शहीद सिपाहियों के परिवारों को एक-एक करोड़ मदद देने को मंजूरी दी गई है। 

किसानों के लिए आए इस नए योजाना का नाम  'मुख्यमंत्री कृषि आय बढ़ोत्तरी सोलर योजना'  दिया गया है। इस योजना के तहत प्राइवेट कंपनी खेत के एक तिहाई हिस्से में साढ़े तीन मीटर की ऊंचाई पर सोलर पैनल लगाएगी। इसके लिए खेतली के लिए जगह भी बनी रहेगी। इसके लिए कंपनी सरकार को एक लाख रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से किराया देगी। इस किराय में 25 साल तक हर साल 6 फीसदी बढ़ोतरी होगी। 25 वें साल में किराया चार लाख रुपये एकड़ हो जाएगा। 

रवांडा में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को किया सम्बोधित, कहा- भारतवंशी पूरी दुनिया पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं

केजरीवाल का कहना है कि आज किसान 30 हजार रुपये एकड़ कमाता है, इस योजना के तहत एक लाख 30 हजार कमाएगा। इससे तीन गुनी, चार गुनी आय हो जाएगी। इस योजना में केजरीवार सरकार ने किसानों को  प्रति एकड़ हजार यूनिट बिजली मुफ्त में देने का भी ऐलान किया है। 

केजरीवाल सरकार का दावा है कि आठ से नौ महीनों में किसानों को आय शुरू हो जाएगी। दिल्ली सरकार की कैबिनेट मीटिंग में दूसरा बड़ा फैसला शहीदों के परिवारों की मदद का लिया गया। जिसके तहत इसके अलावा शहीद सिपाहियों के परिवारों को एक करोड़ मदद देने को मंजूरी दी गई है। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :अरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया