लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के प्राइवेट अस्पतालों की मनमर्जी पर तमतमाए अरविंद केजरीवाल, बोले- किसी को बख्शा नहीं जाएगा

By गुणातीत ओझा | Updated: June 6, 2020 13:15 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ऐप पर दिल्ली के सभी अस्पतालों की जानकारी है लेकिन दिल्ली के कुछ अस्पताल बेड की गलत जानकारी दे रहे हैं। केजरीवाल ने ऐसे अस्पतालों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ऐप पर दिल्ली के सभी अस्पतालों की जानकारी है लेकिन दिल्ली के कुछ अस्पताल बेड की गलत जानकारी दे रहे हैं।उन्होंने ऐसे अस्पतालों को चेतवानी दी कि आप गलत हरकत कर रहे हैं, गलत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्राइवेट अस्पतालों के साथ डिजिटल प्रेस कांफ्रेंस की है। प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने प्राइवेट अस्पताल के मालिकों को लताड़ लगाते हुए कहा कि अस्पताल पारदर्शिता के साथ काम करे। उन्होंने ऐसे अस्पतालों को चेतवानी दी कि आप गलत हरकत कर रहे हैं, अस्पताल पहले शिकायत करते थे कि बेड नहीं है। ज्यादा कहने पर 20 से 50 हजार की मांग करते थे। उन्होंने कहा ऐसी ही शिकायतों के समाधान के लिए दिल्ली सरकार ने ऐप लॉन्च किया है। हमने ऐप में सारी जानकारी दे दी है कि कहां बेड उपलब्ध हैं और कहां नहीं, लेकिन लोग ऐसे टूट पड़े जैसे कि हमने यह जानकारी देकर गड़बड़ी कर दी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा, "देश में सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट दिल्ली में हो रहे हैं। कुछ चंद निजी अस्पताल इस महामारी के दौरान बेड की काला बाजारी कर रहे हैंष। पिछले मंगलवार को हमने एक ऐप लॉन्च किया था, जिसमें बेड की जानकारी सार्वजनिक थी। सभी निजी अस्पताल गलत नहीं कर रहे, कुछ चंद अस्पताल गलत हरकत कर रहे हैं। इस ऐप में सभी अस्पतालों की सूची डाली गई है ताकि आम लोगों को खाली बेड की जानकारी मिल सके।"

केजरीवाल ने आगे कहा, "निजी अस्पताल धमकी दे रहे हैं तो उन्हें मैं कहना चाहता हूं कि आपको कोरोना मरीजों का इलाज करना होगा। ऐसे निजी अस्पतालों की सूची बनाई जा रही है। हमारी टीम इस पर काम कर रही है। 20 प्रतिशत बेड कोरोना मरीजों के लिए खाली रखने ही होंगे।"

टॅग्स :अरविंद केजरीवालकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया