लाइव न्यूज़ :

Free Electricity In Delhi: 2025 तक मिलती रहेगी फ्री बिजली, अरविंद केजरीवाल ने दी खुशखबरी

By धीरज मिश्रा | Updated: March 7, 2024 17:21 IST

Free Electricity In Delhi: दिल्ली के लोगों के लिए अरविंद केजरीवाल की सरकार बड़ी राहत लेकर आई है। दिल्ली में अब फ्री बिजली साल 2015 के मार्च महीने तक मिलती रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार ने दिल्ली के लोगों को दी खुशखबरी साल 2025 तक दिल्ली में मिलती रहेगी फ्री बिजली केजरीवाल के आवास पर शाम चार बजे हुई आपातकाल बैठक

Free Electricity In Delhi: दिल्ली के लोगों के लिए अरविंद केजरीवाल की सरकार बड़ी राहत लेकर आई है। दिल्ली में अब फ्री बिजली साल 2015 के मार्च महीने तक मिलती रहेगी। इस बारे में खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2025 तक दिल्ली के लोगों को 24 घंटे बिजली (जीरो पॉवर कट) के साथ मिलेगी। केजरीवाल ने कहा कि वकीलों को भी फ्री बिजली मिलेगी। यहां बताते चले कि दिल्ली में लोगों को 200 यूनिट बिजली जलाने पर बिजली बिल जीरो आ रहा है। 

सीएम केजरीवाल ने आगे लिखा कि बिजली सब्सिडी को लेकर कई लोगों के मन में संशय था। अगले साल मिलेगी, नहीं मिलेगी। मैं आपको बता दूँ कि इन लोगों ने तो इसे रोकने की पूरी कोशिश की। लेकिन आपके बेटे ने ये काम भी करवा ही लिया। आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि 24 घंटे बिजली और फ्री बिजली केवल दिल्ली और पंजाब में मिलती है। बाक़ी पूरे देश में लंबे लंबे पॉवर कट लगते हैं और हज़ारों रुपये के बिजली बिल भरने पड़ते हैं। दिल्ली में ईमानदार और पढ़े लिखे लोगों की सरकार है।

यहां बताते चले कि पिछले साल सब्सिडी देने को लेकर एलजी के साथ केजरीवाल सरकार की तकरार लंबी चली थी। बीते साल एक समय ऐसा भी आ गया था। जब केजरीवाल सरकार ने कहा था कि अगर आज सब्सिडी योजना को मंजूरी नहीं मिली तो दिल्ली में जीरो बिजली बिल खत्म हो जाएंगे। दिल्ली में सालाना लगभग 3500 करोड रुपए का खर्चा बिजली सब्सिडी पर आता है।

दिल्ली में बिजली सब्सिडी पर केजरीवाल सरकार ने बुलाई थी बैठक

बिजली सब्सिडी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को एक अहम बैठक बुलाई थी। यह बैठक मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास पर हुई। शाम 4 बजे आपात कैबिनेट मीटिंग में फैसला लिया गया कि बिजली सब्सिडी मिलती रहेगी। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्ली सरकारDelhi AssemblyएलजीPower Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?