लाइव न्यूज़ :

उद्योगपति वाले बयान पर केजरीवाल का तंज,  जो देश लूट कर भागे, पीएम मोदी की उनके साथ घनिष्ठता

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 29, 2018 19:37 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लखनऊ में कहा कि हिन्दुस्तान को बनाने में उद्योगपतियों की भी भूमिका होती है और उन्हें चोर लुटेरा कहना या अपमानित करना पूर्णतया गलत है।

Open in App

नई दिल्ली, 29 जुलाई:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लखनऊ में कहा कि हिन्दुस्तान को बनाने में उद्योगपतियों की भी भूमिका होती है और उन्हें चोर लुटेरा कहना या अपमानित करना पूर्णतया गलत है। पीएम मोदी के इस बयान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा, जो लोग देश को लूट कर भाग गए हैं, पीएम मोदी की उन्ही के साथ दोस्ती है। 

अरविंद केजरीवाल ने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, ''ऐसे लोगों के साथ PM की तस्वीरें और घनिष्ठता, जो देश लूट कर भाग गए। सारी जाँच एजेन्सी उन्हें पकड़ने में नाकाम रहीं 10 दिन पहले बनी कंपनी को वायु सेना का बहुत बड़ा ठेका मिला (उसका मालिक PM का मित्र है) इसलिए लोगों के मन में सवाल हैं। सर, आप सफ़ाई देने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं।''

इस ट्वीट के साथ केजरीवाल ने पीएम मोदी के लखनऊ वाले भाषण का वीडियो भी शेयर किया है। विपक्षी दलों द्वारा अकसर देश के बडे़ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के आरोपों का सामना कर रहे मोदी ने कहा, 'अगर हिन्दुस्तान को बनाने में एक किसान, एक कारीगर, एक बैंकर फाइनेंसर, सरकारी मुलाजिम, मजदूर की मेहनत काम करती है तो इसमे देश के उद्योगपतियों की भी भूमिका होती है ... हम उनको अपमानित करेंगे, चोर लुटेरा कहेंगे ... ये कौन सा तरीका है ।' 

लखनऊ में PM मोदी ने 60 हजार करोड़ की 81 परियोजनाओं का किया शिलान्यास, जानें मुख्य बातें

पीएम मोदी ने यहां विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास के मौके पर कहा, 'पहले पर्दे के पीछे बहुत कुछ होता था। देश में कोई भी ऐसा उद्योगपति नहीं होगा जो सरकार के सामने जाकर दंडवत ना होता हो ।' 

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह तथा गौतम अडानी, कुमार मंगलम बिडला, सुभाष चंद्रा, संजय पुरी, यूसुफ अली, बी आर शेट्टी जैसे देश के बडे़ उद्योगपतियों ने भी संबोधित किया।

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब