लाइव न्यूज़ :

मजीठिया से केजरीवाल ने मांगी माफी, कुमार विश्वास ने तंज कस कहा- थूककर चाटने वाला

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 15, 2018 23:39 IST

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैरा ने भी ट्विटर पर केजरीवाल के फैसले से असहमति जताते हुए माफी मांगने की टाइमिंग पर सवाल उठाया है।

Open in App

नई दिल्ली(15 मार्च): आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अकाली नेता और पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांग ली है। आरोप-प्रत्यारोप के बाद आखिरकार केजरीवाल ने लिखित रूप में माफी मांगी है।

अकाली दल के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने खुद एक खत को सभी के सामने दिखाया, जो उन्होंने केजरीवाल के द्वारा भेजी गई बताई। अरविंद केजरीवाल ने बिक्रम सिंह मजीठिया से पंजाब चुनाव प्रचार के दौरान रैलियों,मजीठिया और उनके परिवार पर लगाए गए ड्रग्स तस्करी के तमाम आरोप लगाए थे जिस पर माफी मांगी।

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैरा ने भी ट्विटर पर केजरीवाल के फैसले से असहमति जताते हुए माफी मांगने की टाइमिंग पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के मामले पर शुक्रवार को चंडीगढ़ में प्रेस से बात करेंगे और पंजाब के युवाओं को बर्बाद करने वाले ड्रग्स सहित तमाम मुद्दों पर अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

वहीं कंवर संधू ने ट्वीट करते हुए कहा कि ड्रग्स को लेकर मानहानि के मामले में केजरीवाल का बिक्रम मजीठिया से माफी मांगना पंजाब के युवाओं के मनोबल को तोड़ना है। इस पूरे मामले में पंजाब के नेताओं से कोई विचार विमर्श नहीं किया गया। पंजाब के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

वहीं, कुमार विश्वास ने बिना केजरीवाल के नाम लिए ट्वीट करके उनको थूक कर चाटने वाला करार दिया है। केजरीवाल के माफीनामे के बाद विश्वास ने ट्वीट करके लिए है एकता बाँटने में माहिर है , खुद की जड़ काटने में माहिर है , हम क्या उस शख़्स पर थूकें जो खुद, थूक कर चाटने में माहिर है !

जानें क्या है मामला पंजाब चुनाव के दौरान केजरीवाल ने नशे का मुद्दा उठाते हुए इसके लिए बिक्रम मजीठिया को जिम्मेदारी ठहराया था और कहा था कि अगर उऩकी सरकार राज्य में बनेगी तो वह जेल में होंगे।

जिस पर बिक्रम सिंह मजीठिया ने अमृतसर जिला अदालत में अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और आशीष खेतान पर मानहानि का केस कर दिया था। इस मानहानि केस के बाद अब अचानक से इस मामले में माफी मांगी है, जबकि कहा जा रहा है कि केजरीवाल ने ये माफी इसलिए मांगी है क्योकि उनको लग रहा है कि कोर्ट का फैसला उनके खिलाफ आएगा। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालकुमार विश्वास
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर