लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने किया ऐलान, सरकारी स्कूलों के बच्चों की परीक्षा फीस का करेगी भुगतान

By भाषा | Updated: June 23, 2019 06:10 IST

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘‘उच्च गुणवत्ता शिक्षा तक पहुंच सभी बच्चों का अधिकार है। सरकार छात्रों की परीक्षा फीस का भुगतान करेगी। जल्द ही सरकार नीट और जेईई के लिए छात्रों के वास्ते कोचिंग की व्यवस्था करेगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देसरकार छात्रों की परीक्षा फीस का भुगतान करेगी।जल्द ही सरकार नीट और जेईई के लिए छात्रों के वास्ते कोचिंग की व्यवस्था करेगी।’’ यह घोषणा शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक कार्यक्रम में की।

दिल्ली सरकार अपने स्कूलों में सीबीएसई द्वारा छात्रों से ली जाने वाली परीक्षा फीस का भुगतान अगले वर्ष से करेगी। यह घोषणा शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक कार्यक्रम में की। उक्त कार्यक्रम का आयोजन बोर्ड परीक्षा में कक्षा 12वीं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करने के लिए किया गया था।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘‘उच्च गुणवत्ता शिक्षा तक पहुंच सभी बच्चों का अधिकार है। सरकार छात्रों की परीक्षा फीस का भुगतान करेगी। जल्द ही सरकार नीट और जेईई के लिए छात्रों के वास्ते कोचिंग की व्यवस्था करेगी।’’

उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों के लिए स्कालरशिप बढ़ाकर 2500 रुपये कर दी गई है और परिवार की आय का नियम भी हटा दिया गया है।

सरकार ने छात्रों और उनके अभिभावकों को सम्मानित करने के लिए त्यागराज स्टेडियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें करीब 1000 छात्र और उनके परिवार मौजूद थे। छात्रों के शिक्षक और प्रचार्य भी मौजूद रहे।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदियाएजुकेशनexam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है