लाइव न्यूज़ :

Delhi Election 2025: केजरीवाल ने AAP विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप, कहा- "बीजेपी 15 लाख देकर खरीदना चाहती है..."

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2025 09:00 IST

Delhi Election 2025:  केजरीवाल के दावों को दोहराते हुए सुल्तानपुर माजरा से आप उम्मीदवार और दिल्ली के मंत्री मुकेश अहलावत ने कहा कि उन्हें भी इस तरह का प्रस्ताव दिया गया था।

Open in App

Delhi Election 2025:  आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आठ फरवरी को आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को खरीदने का प्रयास करने का आरोप लगाया। भाजपा ने आरोप को खारिज करते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में केजरीवाल ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) के 16 उम्मीदवारों को भाजपा की ओर से मंत्री पद और पार्टी बदलने पर 15-15 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव मिला है।

केजरीवाल ने अपने पोस्ट में कहा, "कुछ एजेंसियां दिखा रही हैं कि गाली गलौज पार्टी की 55 से ज्यादा सीट आ रही हैं। पिछले दो घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फोन आ गए हैं कि “आप” छोड़ के उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हर एक को 15-15 करोड़ देंगे।"

उन्होंने कहा, “अगर इनकी पार्टी की 55 से ज्यादा सीटें आ रहीं हैं तो हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है? जाहिर तौर पे ये फर्जी सर्वे करवाये ही इसलिए गए हैं ताकि ये माहौल बनाकर कुछ उम्मीदवारों को तोड़ा जा सके। पर गाली गलौज वालों, हमारा एक भी आदमी नहीं टूटेगा।” केजरीवाल के दावों को दोहराते हुए सुल्तानपुर माजरा से आप उम्मीदवार और दिल्ली के मंत्री मुकेश अहलावत ने कहा कि उन्हें भी इस तरह का प्रस्ताव दिया गया था।

अहलावत ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "मैं मर सकता हूं, मेरे टुकड़े हो सकते हैं, लेकिन मैं अरविंद केजरीवाल को कभी नहीं छोड़ूंगा।" उन्होंने कहा, “मुझे बताया गया कि उनकी (भाजपा) सरकार बन रही है और अगर मैं आप छोड़कर उनके साथ शामिल हो गया तो वे मुझे मंत्री बनाएंगे और 15 करोड़ रुपये देंगे। लेकिन केजरीवाल और आप ने मुझे जो सम्मान दिया है, मैं मरते दम तक अपनी पार्टी नहीं छोड़ूंगा।"

इससे पहले दिन में आम आदमी पार्टी(आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भाजपा पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को घोषित होने से पहले, आप के सात उम्मीदवारों को पाला बदलने के लिए पैसों की पेशकश कर रही है।

राज्यसभा सांसद ने कहा, ‘‘इससे साफ पता चलता है कि भाजपा ने नतीजों से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है और अब वह इस तरह के हथकंडे अपना रही है।’’ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें चुनावी हार को लेकर आप की "हताशा" का संकेत बताया।

सचदेवा ने एक बयान में कहा, "संजय सिंह को या तो अपने आरोप वापस लेने चाहिए और माफी मांगनी चाहिए या फिर कानूनी कार्रवाई का सामना करना चाहिए।" उन्होंने कहा, "उन्हें (संजय सिंह) यह नहीं भूलना चाहिए कि उनकी पार्टी के नेता, दिल्ली के (पूर्व) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले से ही इसी तरह के झूठे आरोप लगाने के लिए मानहानि के मुकदमे का सामना कर रहे हैं।"

कालकाजी से आप की उम्मीदवार रहीं मुख्यमंत्री आतिशी ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में पूछा, "अगर गाली देने वाली पार्टी (भाजपा) को 50 से ज्यादा सीट मिल रही हैं, तो वे हमारे उम्मीदवारों से संपर्क करके उन्हें तोड़ने की कोशिश क्यों कर रहे हैं?"

आतिशी ने दावा किया कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत की भविष्यवाणी करने वाले एग्जिट पोल आप उम्मीदवारों का मनोबल गिराने के उद्देश्य से की गई एक "साजिश" है। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान पांच फरवरी को हुआ था। मतगणना आठ फरवरी को होगी।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्ली विधानसभा चुनाव 2025Delhi BJPदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील