अरुणाचल की महिला ने फतह की एवरेस्ट की चढ़ाई

By भाषा | Published: May 14, 2021 09:51 PM2021-05-14T21:51:59+5:302021-05-14T21:51:59+5:30

Arunachal woman climbs Everest of Fatah | अरुणाचल की महिला ने फतह की एवरेस्ट की चढ़ाई

अरुणाचल की महिला ने फतह की एवरेस्ट की चढ़ाई

ईटानगर, 14 मई अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले की 37 वर्षीय ताशी यांगजोम एवरेस्ट पर्वत पर चढ़ाई कर उन चुनिंदा महिलाओं की सूची में शामिल हो गयीं हैं जिन्होंने यह अनूठा कारनामा करने का कीर्तिमान अपने नाम किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।

यांगजोम राष्ट्रीय पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान (एनआईएमएएस) में एक प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने 11 मई की सुबह छह बजे विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर पर चढ़कर एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया।

एनआईएमएएस के निदेशक कर्नल सरफराज सिंह ने बताया कि यांगजोम पिछले तीन वर्षों के संस्थान की नौवीं ऐसी प्रशिक्षक हैं जिन्होंने यह कारनामा कर दिखाया है।

एवरेस्ट शिखर पर पहुंचने वाले अरुणाचल के अन्य पर्वतारोहियों में तापी म्रा (2009), टाइन मेना (2011), अंशु जामसेनपा (2011), नीमा लामा और कलडेन पालजोर (2011), तमे बगांग (2013), किशन तेकसेंग और ताक तामुत (2018) शामिल हैं।

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बी डी मिश्रा और मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने यांगजोम को बधाई दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Arunachal woman climbs Everest of Fatah

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे