लाइव न्यूज़ :

Arunachal Pradesh panchayat bypolls: पंचायत उप चुनावों में बीजेपी ने 130 में से 102 सीट पर किया कब्जा, कांग्रेस और एनपीपी का जानें हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2022 22:01 IST

Arunachal Pradesh panchayat bypolls: अरुणाचल प्रदेश में पंचायत की 130 सीट पर और जिला परिषद की एक सीट पर 12 जुलाई को उप चुनाव होना है।

Open in App
ठळक मुद्देपंचायत मंत्री बामांग फेलिक्स ने बुधवार को यह जानकारी दी।मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ट्वीट कर कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धन्यवाद दिया। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के लोगों का मुख्यमंत्री पर पूरा विश्वास है।

Arunachal Pradesh panchayat bypolls: अरुणाचल प्रदेश में अगले हफ्ते होने वाले पंचायत उप चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 130 में से 102 सीट पर निर्विरोध जीत दर्ज की है। पंचायत मंत्री बामांग फेलिक्स ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्रदेश में पंचायत की 130 सीट पर और जिला परिषद की एक सीट पर 12 जुलाई को उप चुनाव होना है। फेलिक्स ने बताया कि पंचायत की 130 सीट में से भारतीय जनता पार्टी ने 102 सीट पर निर्विरोध जीत दर्ज की है। उन्होंने बताया कि 14 अन्य सीट पर कांग्रेस, एनपीपी और निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ट्वीट कर इस जीत के लिये कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धन्यवाद दिया। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के लोगों का मुख्यमंत्री पर पूरा विश्वास है जो लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिये दिन रात काम कर रहे हैं।

देश के सबसे स्वच्छ शहर में 102 वर्षीय महिला ने किया सफाई के लिए मतदान

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के नगर निगम चुनाव में बुधवार को 102 वर्ष की एक महिला ने वोट डालकर अन्य मतदाताओं के लिए नजीर पेश की। अधिकारियों ने बताया कि गौराबाई मंडलोई (102) ने कनाड़िया क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में मतदान किया।

मंडलोई ने कहा कि उनकी स्मृति धुंधली होने से उन्हें यह तो याद नहीं है कि वह अब तक कितने चुनावों में वोट डाल चुकी हैं, लेकिन वह अपनी शादी के बाद से लगातार मतदान कर रही हैं। देश के सबसे स्वच्छ शहर की 102 वर्षीय नागरिक ने ठेठ मालवी बोली में कहा,‘‘नगर निगम चुनावों में वोट डालने के बाद मुझे उम्मीद है कि मेरी गली साफ बनी रहेगी।’’

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेशपंचायत चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतजनगणना-एसआईआर बहाना?, लाखों उम्मीदवार को लगेगा झटका, पंचायत चुनाव नहीं?, 26 मई 2026 को खत्म हो रहा कार्यकाल

क्राइम अलर्टक्रोध में जुबान आत्मघाती बन जाती है...!

क्राइम अलर्टअरुणाचल प्रदेश की 3 महिलाओं के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा?, 11 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हर्ष सिंह और रूबी जैन

क्राइम अलर्ट500 रुपये में मसाज पार्लर में काम करने वाली धंधेवाली?, अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ हॉरर घटना

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील