लाइव न्यूज़ :

Arunachal Pradesh Panchayat ByElection: 12 जुलाई को जिला परिषद की एक और 130 ग्राम पंचायत सीट पर उपचुनाव, 101 मतदान केंद्र, 7,000 मतदाता, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2022 19:58 IST

Arunachal Pradesh Panchayat ByElection: निचले सुबनसिरी में सर्वाधिक 41 ग्राम पंचायत सीट रिक्त हैं। इसके बाद ऊपरी सुबनसिरी में 11, निचली दिबांग घाटी में नौ, पूर्वी सियांग और पश्चिमी सियांग में सात-सात तथा पूर्वी और पश्चिमी कामेंग जिलों में छह-छह सीटें रिक्त हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविजयनगर प्रशासनिक उपमंडल में एक जिला परिषद सीट और 40 ग्राम पंचायत सीट पर चुनाव को लंबित रखा गया है।अदालती मामले लंबित होने के कारण 11 सीट को चुनाव प्रक्रिया से बाहर रखा गया है।उम्मीदवारों का निधन होने या विजेता उम्मीदवारों के इस्तीफे जैसे कारणों से रिक्त पड़ी 131 सीट पर चुनाव होंगे।

Arunachal Pradesh Panchayat ByElection: अरुणाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने 12 जुलाई को जिला परिषद की एक सीट के साथ ही 130 ग्राम पंचायत सीट पर उपचुनाव कराए जाने की मंगलवार को घोषणा की।

राज्य निर्वाचन आयुक्त हेगे कोजीन ने यहां मीडियाकर्मियों को बताया कि बहरहाल, कानून-व्यवस्था और अन्य प्रशासनिक मुद्दों के कारण चांगलांग जिले के तहत विजयनगर प्रशासनिक उपमंडल में एक जिला परिषद सीट और 40 ग्राम पंचायत सीट पर चुनाव को लंबित रखा गया है।

कोजीन ने बताया कि निर्वाचन न्यायाधिकरण और गुवाहाटी उच्च न्यायालय की ईटानगर पीठ के समक्ष अदालती मामले लंबित होने के कारण 11 सीट को चुनाव प्रक्रिया से बाहर रखा गया है। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2020 में स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान उम्मीदवारों के नामांकन पत्र अस्वीकृत होने, पात्र उम्मीदवारों की अनुपलब्धता, दलबदल विरोधी कानून के तहत उम्मीदवारों को अयोग्य ठहराए जाने, कानून-व्यवस्था की समस्या, उम्मीदवारों का निधन होने या विजेता उम्मीदवारों के इस्तीफे जैसे कारणों से रिक्त पड़ी 131 सीट पर चुनाव होंगे।

राज्य के 20 जिलों के 101 मतदान केंद्रों पर उपचुनाव होंगे और करीब 7,000 मतदाता इस दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि निचले सुबनसिरी में सर्वाधिक 41 ग्राम पंचायत सीट रिक्त हैं। इसके बाद ऊपरी सुबनसिरी में 11, निचली दिबांग घाटी में नौ, पूर्वी सियांग और पश्चिमी सियांग में सात-सात तथा पूर्वी और पश्चिमी कामेंग जिलों में छह-छह सीटें रिक्त हैं। अधिकारी ने बताया कि पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना 14 जून को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जून निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की छंटनी 23 जून को की जाएगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 27 जून है। कोजीन ने बताया कि मतगणना 16 जुलाई को होगी। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार के साथ विचार-विमर्श के लिए हाल में एक बैठक की गई थी, जिसमें स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था सहित प्रासंगिक मुद्दों पर चर्चा की गई।’’

आयोग ने चुनाव तैयारियों को लेकर सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की थी। पंचायत उपचुनाव प्रक्रिया में सुरक्षा कर्मियों के अलावा 500 से अधिक निर्वाचन अधिकारी शामिल होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारियों की अनुशंसा पर आवश्यकतानुसार निर्वाचन पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे, जबकि बाहर से दो विशेष पर्यवेक्षक भी उपस्थित रहेंगे। अरुणाचल में कुल 8,145 ग्राम पंचायत और 242 जिला परिषद सीट हैं। 

टॅग्स :उपचुनावअरुणाचल प्रदेशBJPकांग्रेसपंचायत चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह