लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश उपचुनाव: 1887 वोटों से निर्दलीय उम्मीदवार चकात अबोह जीतीं

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 24, 2019 12:51 IST

Arunachal Pradesh Khonsa West By Election 2019 Result: पिछले 21 अक्टूबर को हुए उपचुनाव में अरुणाचल की खोंसा सीट के लिए कुल 9591 वोट पड़े थे। चकात अबोह को 5705 वोट मिले, वहीं दूसरे निर्दलीय उम्मीदवार अजेट होमटोक के खाते में 3818 वोट गए। चकात अबोह 1887 वोटों से विजयी हुईं। 

Open in App
ठळक मुद्देअरुणाचल प्रदेश की खोंसा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार चकात अबोह ने जीत दर्ज की है। चकात अबोह के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार अजेट होमटोक चुनाव में खड़े थे।

Arunachal Pradesh Khonsa West By Election 2019 Result: अरुणाचल प्रदेश की खोंसा पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार चकात अबोह ने जीत दर्ज की है। हिमाचल प्रदेश की इसी एक मात्र सीट पर उपचुनाव होना था। चकात अबोह के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार अजेट होमटोक चुनाव में खड़े थे। कांग्रेस और बीजेपी ने इस एक सीट के लिए हुए उपचुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। वहीं, खबर आई थी कि दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों ने चकात अबोह को समर्थन किया था। 

पिछले 21 अक्टूबर को हुए उपचुनाव में अरुणाचल की खोंसा पश्चिम सीट के लिए कुल 9591 वोट पड़े थे। चकत अबोह को 5705 वोट मिले, वहीं दूसरे निर्दलीय उम्मीदवार अजेट होमटोक के खाते में 3818 वोट गए। चकात अबोह 1887 वोटों से विजयी हुईं। नोटा पर कुल 68 वोट पड़े। 

चकात अबोह नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के दिवंगत नेता तिरोंग अबोह की पत्नी हैं। मई में तिरोंग अबोह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। चकात अबोह को बीजेपी समेत राज्य की पांच बड़ी राजनीतिक पार्टियों ने सर्वसम्मति से चुनाव मैदान में उतारा था।

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेशअसेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो