लाइव न्यूज़ :

Arunachal Pradesh: अरुणाचल में बीजेपी ने सीएम नीतीश को दिया झटका, जदयू के एकमात्र विधायक भाजपा में, विधायकों की संख्या बढ़कर 49

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2022 19:12 IST

Arunachal Pradesh: 25 दिसंबर, 2020 को जद (यू) के छह विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। विपक्षी दल कांग्रेस और भाजपा की सहयोगी पार्टी एनपीपी के विधानसभा में चार-चार विधायक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतीन विधायक निर्दलीय हैं, जो सत्तारूढ़ दल को समर्थन दे रहे हैं। 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है।भाजपा के बाद राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।

ईटानगरः अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड (जद यू) के एकमात्र विधायक तेकी कासो बुधवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। विधानसभा के उपाध्यक्ष तेसम पोंगटे ने ईटानगर से विधायक कासो के भाजपा में शामिल होने को मंजूरी दे दी।

तेकी के आने के बाद 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जद (यू) ने 2019 के अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 15 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें सात सीटों पर पार्टी को जीत मिली थी। वह भाजपा के बाद राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।

भाजपा ने सर्वाधिक 41 सीटें जीती थीं। हालांकि, 25 दिसंबर, 2020 को जद (यू) के छह विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। विपक्षी दल कांग्रेस और भाजपा की सहयोगी पार्टी एनपीपी के विधानसभा में चार-चार विधायक हैं, जबकि तीन विधायक निर्दलीय हैं, जो सत्तारूढ़ दल को समर्थन दे रहे हैं। 

टॅग्स :BJPबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?