Arunachal Panchayat By-Election 2023: 39 ग्राम पंचायत सदस्य और दो जिला परिषद सदस्य सीटों पर बीजेपी ने किया कब्जा, जानें कांग्रेस, एनपीपी और निर्दलीय का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 9, 2023 09:58 AM2023-11-09T09:58:36+5:302023-11-09T09:59:29+5:30

Arunachal Panchayat By-Election 2023: 23 जिलों की ग्राम पंचायत की कुल खाली 54 सीटों और जिला परिषद की दो सीटों में से जिला परिषद की एक और ग्राम पंचायत की पांच सीटों के लिए चुनाव हुये।

Arunachal Panchayat By-Election 2023 BJP captured 39 Gram Panchayat member 2 Zilla Parishad member seats know condition of Congress, NPP and Independents | Arunachal Panchayat By-Election 2023: 39 ग्राम पंचायत सदस्य और दो जिला परिषद सदस्य सीटों पर बीजेपी ने किया कब्जा, जानें कांग्रेस, एनपीपी और निर्दलीय का हाल

सांकेतिक फोटो

Highlightsअन्य सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध ही चुन लिये गये। पंचायत उपचुनाव परिणाम घोषित करते हुए यह जानकारी दी।

Arunachal Panchayat By-Election 2023: अरुणाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 39 ग्राम पंचायत सदस्य सीटों और दो जिला परिषद सदस्य सीटों पर विजयी बनकर उभरी है, जिनमें से अधिकांश सीटों पर उसे निर्विरोध जीत मिली है। एक अधिकारी ने पंचायत उपचुनाव परिणाम घोषित करते हुए यह जानकारी दी।

विपक्षी कांग्रेस ने जिला परिषद की पांच, जबकि एनपीपी ने एक सीट और निर्दलीय उम्मीदवारों ने नौ सीटों पर जीत हासिल की। राज्य निवार्चन आयोग (एसईसी) के सचिव ने बताया कि राज्य के 23 जिलों की ग्राम पंचायत की कुल खाली 54 सीटों और जिला परिषद की दो सीटों में से जिला परिषद की एक और ग्राम पंचायत की पांच सीटों के लिए चुनाव हुये। अन्य सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध ही चुन लिये गये। 

English summary :
Arunachal Panchayat By-Election 2023 BJP captured 39 Gram Panchayat member 2 Zilla Parishad member seats know condition of Congress, NPP and Independents


Web Title: Arunachal Panchayat By-Election 2023 BJP captured 39 Gram Panchayat member 2 Zilla Parishad member seats know condition of Congress, NPP and Independents

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे