लाइव न्यूज़ :

Arun Jaitley Death: अमृतसर और उसके ‘स्ट्रीट फूड’ से था अरुण जेटली का ‘अटूट’ प्रेम, इस ढाबे पर लेते थे भोजन का आनंद

By भाषा | Updated: August 25, 2019 05:11 IST

स्थानीय निवासी गुनबीर सिंह ने कहा कि जेटली केसर दा ढाबा, कुलचा लैंड और ज्ञानी चाय में भोजन का आनंद लेते थे, जहां वह निवासियों के साथ पंजाबी में बातचीत करते थे। वह कई बार यहां खालसा कॉलेज गये और छात्रों से बात करना पसंद करते थे। 

Open in App

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का पंजाब के अमृतसर शहर के लिए अटूट प्रेम था और वह अमृतसरी लजीज खाने के भी बहुत शौकीन थे। स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता को श्रद्धांजलि देते हुए याद किया कि जेटली अमृतसरी ‘स्ट्रीट फूड’ के बहुत शौकीन थे और वह अमृतसरी संस्कृति को भी पसंद करते थे। भाजपा के स्थानीय नेता राजिंदर मोहन सिंह छीना ने कहा कि जेटली ने पंजाब में शिअद-भाजपा के बीच ऐतिहासिक गठबंधन के लिए एक सेतु का काम किया।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘वह अमृतसरी स्ट्रीट फूड और संस्कृति से प्यार करते थे और उन्हें शहर में खाने पीने के सभी ठिकानों की जानकारी थी। शहर के लिए उनका प्यार अतुलनीय था क्योंकि अमृतसर उनका ननिहाल भी था।’’ उन्होंने कहा कि जेटली हमेशा कहा करते थे कि हिंदू-सिख एकता पंजाब में सर्वोपरि है।

स्थानीय निवासी गुनबीर सिंह ने कहा कि जेटली केसर दा ढाबा, कुलचा लैंड और ज्ञानी चाय में भोजन का आनंद लेते थे, जहां वह निवासियों के साथ पंजाबी में बातचीत करते थे। वह कई बार यहां खालसा कॉलेज गये और छात्रों से बात करना पसंद करते थे। 

टॅग्स :अरुण जेटलीअमृतसर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: अमृतसर के गोल्डन टेंपल में मुस्लिम व्यक्ति के वज़ू को लेकर विवाद: जानिए इस पर एसजीपीसी ने क्या कहा

ज़रा हटकेपंजाब में पोस्टिंग, फिर भी पंजाबी नहीं आती? अमृतसर पोस्ट ऑफिस का मामला चर्चा में

भारतPunjab: अमृतसर के कई स्कूलों को मिली बम की धमकी, जल्द छात्रों को बाहर निकाला गया; जांच जारी

भारतराहुल गांधी ने कहा-अरुण जेटली को मुझे धमकाने के लिए भेजा गया था?, जेटली के पुत्र रोहन जेटली ने कहा-2019 में पिता का निधन हो गया था और 2020 में कैसे मिले आप?

भारतपाकिस्तान के निशाने पर अमृतसर स्वर्ण मंदिर?, आकाश मिसाइल और L-70 एयर डिफेंस गन ने कैसे पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन हमलों से बचाया, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप