लाइव न्यूज़ :

अरुण जेटली की पेंशन अब इन बच्चों के लिए कल्याणकारी योजना और छात्रवृति में होगी इस्तेमाल, बेटी सोनाली ने ट्वीट कर दी जानकारी

By सुमित राय | Updated: July 14, 2020 19:03 IST

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के परिवार ने उनकी पेंशन को राज्यसभा सचिवालय के ग्रुप सी कर्मचारियों के बच्चों के लिए दान करने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअरुण जेटली की पेंशन को परिवार ने दान करने का फैसला किया है।अरुण जेटली की बेटी सोनाली जेटली ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।पेंशन की राशि राज्यसभा सचिवालय के ग्रुप सी कर्मचारियों के बच्चों के लिए इस्तेमाल की जाएगी।

देश के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के दिवंगत नेता अरुण जेटली की पेंशन को परिवार ने दान करने का फैसला किया है, जो राज्यसभा सचिवालय के ग्रुप सी कर्मचारियों के बच्चों के लिए कल्याणकारी योजनाओं और छात्रवृति में इस्तेमाल की जाएगी। अरुण जेटली की बेटी सोनाली जेटली ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

सोनाली ने ट्वीट कर कहा, "मेरे पिता अरुण जेटली का मानना था कि शिक्षा सिर्फ एक अधिकार नहीं, बल्कि न्यू इंडिया के लिए महत्वपूर्ण है। इस वजह से हमने उनकी पेंशन को राज्यसभा सचिवालय के ग्रुप सी कर्मचारियों को लाभान्वित करने के लिए दान की।"

सोनाली ने आगे बताया, "इस पैसे से कर्मचारियों के बच्चों के लिए कल्याणकारी योजना, छात्रवृत्ति आदि की व्यवस्था की जाएगी। हमारे लिए यह पिताजी के आदर्शों का सम्मान करने का सबसे अच्छा तरीका है।"

23 अगस्त 2019 को हुआ था अरुण जेटली का निधन

बता दें कि लंबी बीमारी के बाद अरुण जेटली का निधन 23 अगस्त 2019 को दिल्ली के एम्स में हो गया था। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद जेटली को 9 अगस्त 2019 को एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

टॅग्स :अरुण जेटलीराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत'चुनौतियों के लिए तैयार रहें, इसका असर लंबे समय तक रह सकता है': PM मोदी ने राज्यसभा में US-ईरान युद्ध को लेकर किया आगाह

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?