लाइव न्यूज़ :

'रामायण' धारावाहिक में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरूण गोविल पहुंचे पटना, कहा-बिहार ज्ञान और तपस्या की भूमि है

By एस पी सिन्हा | Updated: March 27, 2026 18:44 IST

मेरठ के भाजपा सांसद और रामायण' धारावाहिक में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल शुक्रवार को पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ और 'जय श्री राम' के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। हजारों की संख्या में लोग उन्हें देखने पहुंचे थे और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

Open in App

मेरठ के भाजपा सांसद और रामायण' धारावाहिक में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल शुक्रवार को पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ और 'जय श्री राम' के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। हजारों की संख्या में लोग उन्हें देखने पहुंचे थे और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान बिहार की सियासत पर बात करते हुए अरुण गोविल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित इस्तीफे और राज्यसभा जाने की चर्चाओं पर सीधी टिप्पणी करने से परहेज करते हुए कहा कि यह उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है और नीतीश कुमार एक वरिष्ठ नेता हैं, ऐसे में उनके फैसले पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।वहीं, देश में पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाए जाने के फैसले का पुरजोर स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष और कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा यह भ्रामक खबरें फैलाई जा रही थीं कि देश में ईंधन और एलपीजी की कमी हो गई है। ऐसे समय में कीमतों में कटौती एक बेहतरीन संदेश है। जब पूरी दुनिया में दाम बढ़ रहे हैं, भारत में कमी होना जनता के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम की बैठक को भी सकारात्मक बताया। अरुण गोविल ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के विशेष निमंत्रण पर पटना आए हैं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि "यूं तो मैं कई बार बिहार आया हूं, लेकिन रामनवमी के पावन अवसर पर यहां होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। बिहार ज्ञान और तपस्या की भूमि है और मां सीता का जन्मस्थान होने के नाते यहां से मेरा गहरा आध्यात्मिक नाता है।" उन्होंने जल्द ही सीतामढ़ी जाकर दर्शन करने की भी इच्छा जताई। अपनी नई जिम्मेदारी पर चर्चा करते हुए सांसद गोविल ने कहा कि मेरठ की जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं आज पटना आया हूं ताकि मां सीता की भूमि का आशीर्वाद ले सकूं। उनका आशीर्वाद मुझे मेरे निर्वाचन क्षेत्र मेरठ की सेवा करने की शक्ति देगा।

टॅग्स :पटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?