लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः सीएम अमरिंदर सिंह ने 125 कश्मीरी छात्रों की मेजबानी की, कहा-हम आपके परिवार की जगह नहीं ले सकते

By भाषा | Updated: August 12, 2019 17:28 IST

कई छात्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने लंच के लिए यहां पंजाब भवन में उन्हें आमंत्रित किया था और इस मौके ने उन्हें घर जैसा महसूस कराया। पंजाब में उनकी सुरक्षा का आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम आपके परिवारों की जगह नहीं ले सकते। लेकिन मुझे उम्मीद है कि आप हमें भी अपना परिवार मानेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देपूरी घाटी में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां होने के कारण ईद पर ये छात्र अपने घरों को नहीं जा पाये। ईद के मौके पर 125 कश्मीरी छात्रों की मेजबानी की। ये छात्र पंजाब के विभिन्न विश्वविद्यालयों से संबंधित थे।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को विश्वास जताया कि कश्मीर घाटी में जल्द ही स्थिति में सुधार होगा। उन्होंने आज ईद के मौके पर 125 कश्मीरी छात्रों की मेजबानी की। ये छात्र पंजाब के विभिन्न विश्वविद्यालयों से संबंधित थे।

जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाये जाने संबंधी सरकार के निर्णय के बाद राज्य में पाबंदियां लगाई गई थी। पूरी घाटी में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां होने के कारण ईद पर ये छात्र अपने घरों को नहीं जा पाये।

कई छात्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने लंच के लिए यहां पंजाब भवन में उन्हें आमंत्रित किया था और इस मौके ने उन्हें घर जैसा महसूस कराया। पंजाब में उनकी सुरक्षा का आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम आपके परिवारों की जगह नहीं ले सकते। लेकिन मुझे उम्मीद है कि आप हमें भी अपना परिवार मानेंगे।’’

एक आधिकारिक बयान के अनुसार सिंह ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि घर में उनके परिवार सुरक्षित होंगे और वे जल्द ही अपने परिवारों से मिल सकेंगे।’’ सिंह ने इस मौके पर छात्रों को मिठाइयां भी दीं। पंजाब के मंत्रियों ब्रह्म मोहिंद्रा और बलबीर सिंह सिद्धू , मुख्य सचिव करण अवतार सिंह और मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठकराल भी इस मौके पर मौजूद थे। इस बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की मस्जिदों में सोमवार की सुबह मुस्लिमों ने नमाज अदा की। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)पंजाबअमरिंदर सिंहजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो