लाइव न्यूज़ :

जम्मू के बीजेपी सांसद ने अनुच्छेद 370 और 35ए को बताया कलंक, कहा- इसे नेहरू ने जम्मू-कश्मीर के लोगों पर थोपा

By स्वाति सिंह | Updated: August 6, 2019 13:31 IST

लोकसभा में मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक पेश किया। यह विधेयक सोमवार को राज्य सभा में ध्वनि मत से पारित हुआ। नरेंद्र मोदी सरकार ने भारतीय संविधान की अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को मिले विशेष दर्जे को खत्म कर दिया, जिसे राष्ट्रपति ने सोमवार को ही लागू कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देजुगल किशोर शर्मा ने कहा कि अनुच्छेद 370 लाखों करोड़ो देशभक्त लोगों का सपना है।'किशोर शर्मा ने कहा 'विलय के समय वहां के राजा हरी सिंह ने कोई भी शर्त नहीं रखी थो

लोकसभा में मंगलवार को कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के प्रस्ताव पर बहस चल रही है। इस बीच जम्मू-कश्मीर के बीजेपी नेता जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि अनुच्छेद 370 लाखों करोड़ों देशभक्त लोगों का सपना है।' उन्होंने जवाहरलाल नेहरू पर आरोप लगाते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए एक कलंक था, जिसे जवाहरलाल नेहरू ने जम्मू-कश्मीर के लोगों पर थोपा था। शेख अब्दुल्ला के कहने पर नेहरू ने  जम्मू-कश्मीर के लोगों पर 370 और 35 अ को थोपा था। 

किशोर शर्मा ने कहा 'विलय के समय वहां के राजा हरी सिंह ने कोई भी शर्त नहीं रखी थो फिर अनुच्छेद 370 क्यों? उन्होंने कहा कि नेहरू ने जम्मू-कश्मीर को देश से तोड़ा है, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर किसकी दें है? 370 ने आखिर जम्मू-कश्मीर के लोगों को क्या दिया है? इसने सिर्फ देश से राज्य की दूरी बढ़ाने का काम किया है। अनुच्छेद 370 के चलते ही राज्य में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ाने का काम किया है।'

इसके चलते जम्मू-कश्मीर के लोगों को दूसरे प्रदेशों में भी जल्दी काम नहीं मिलता। यहां तक कि किसी भी सुविधा का लाभ नहीं ले सकते कश्मीरी।राज्य में कोई बड़ा अस्पताल नहीं है, कारखाना नहीं है। उन्होंने कहा 'विडंबना तो तब हुई जब पूरे देश में समान्य वर्ग के लिए आरक्षण बिल पास हुआ लेकिन जम्मू कश्मीर में ये कानून लागू नहीं हुआ। क्योंकि वहां का कानून अलग है।

किशोर शर्मा ने कहा ने कहा कि आतंकवाद भी अनुच्छेद 370 की ही देन है। अनुच्छेद 370 के चलते राज्य की स्थिति इतनी खराब है कि जम्मू-कश्मीर की बेटी का ब्याह के बाद रिश्ता ख़त्म हो जाता है।' 

बता दें कि लोकसभा में मंगलवार को मोदी सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर से संबंधित संकल्प और विधेयक पेश किया गया। कांग्रेस ने सदन के अपने सभी सदस्यों को व्हिप जारी कर उपस्थित रहने को कहा था। गौरतलब है कि सरकार मंगलवार को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की अधिकतर धाराओं को हटाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों को विभाजित करने से संबंधित संकल्प और विधेयक पेश किया है। इससे पहले राज्यसभा ने सोमवार को अनुच्छेद 370 की अधिकतर धाराओं को खत्म कर जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख को दो केन्द्र शासित क्षेत्र बनाने संबंधी सरकार के दो संकल्पों को मंजूरी दे दी। 

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलधारा ३७०जम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत