लाइव न्यूज़ :

हर रोज समय पर विद्यालय पहुंचें, आठ बजे से पहले भेजें सेल्फी, वरना वेतन कटेगा

By भाषा | Updated: July 10, 2019 16:23 IST

आदेश में अध्यापकों से सख्त लहजे में कहा गया है कि कक्षा से सेल्फी न भेजने वालों का संबंधित दिन का वेतन काटा जाएगा। उल्लेखनीय है कि समय पर स्कूल न पहुंचने पर पिछले दिनों में करीब 700 शिक्षकों का वेतन कट चुका है। नयी व्यवस्था को ‘सेल्फी अटेंडेंस मीटर’ नाम दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देस्कूल पहुंचते ही अध्यापकों को एक सेल्फी क्लिक कर बेसिक शिक्षा अधिकारी के वेबपेज पर पोस्ट करनी होती है।सेल्फी अपलोड करने की समयसीमा सुबह आठ बजे की है। हालांकि कुछ शिक्षकों ने इस आदेश पर अपना तर्क रखा है।

बाराबंकी जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपने अधिकारक्षेत्र में आने वाले सरकारी स्कूलों के लगभग 7,500 शिक्षकों को आदेश दिया है कि वे हर रोज समय पर विद्यालय पहुंचें और अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए विभाग को कक्षा से अपनी सेल्फी भेजें।

आदेश में अध्यापकों से सख्त लहजे में कहा गया है कि कक्षा से सेल्फी न भेजने वालों का संबंधित दिन का वेतन काटा जाएगा। उल्लेखनीय है कि समय पर स्कूल न पहुंचने पर पिछले दिनों में करीब 700 शिक्षकों का वेतन कट चुका है। नयी व्यवस्था को ‘सेल्फी अटेंडेंस मीटर’ नाम दिया गया है।

इसके जरिए स्कूल पहुंचते ही अध्यापकों को एक सेल्फी क्लिक कर बेसिक शिक्षा अधिकारी के वेबपेज पर पोस्ट करनी होती है। इससे उनकी उपस्थिति दर्ज हो जाती है। सेल्फी अपलोड करने की समयसीमा सुबह आठ बजे की है। हालांकि कुछ शिक्षकों ने इस आदेश पर अपना तर्क रखा है।

उनका कहना है कि अधिकारी स्कूलों में इंटरनेट की धीमी गति और नेटवर्क संबंधी समस्या को नहीं समझते हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वी पी सिंह ने कहा कि सेल्फी प्राप्त करने और प्रमाणन की पूरी प्रक्रिया ‘ऑटोमेटेड सिस्टम’ में है।

उन्होंने कहा, ‘‘अध्यापकों से कहा गया है कि अगर वे आठ बजे तक अपनी सेल्फी पोस्ट नहीं करते हैं तो उनका पूरे दिन का वेतन कटेगा। गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूलों के दोबारा खुलने पर नयी प्रणाली लागू होने के बाद से अब तक 700 शिक्षकों का वेतन कट चुका है।

शिक्षा अधिकारियों के सामने ऐसे कई मामले आए जब शिक्षक कक्षा से गायब रहते थे और वेतन कटने से बचने के लिए अपनी जगह किसी अन्य व्यक्ति को छात्रों को पढ़ाने के लिए भेज देते थे। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत