लाइव न्यूज़ :

गिरफ्तार पीडीपी नेता पारा को रखा जा रहा है अमानवीय दशा में, किया जा रहा है उनका उत्पीड़न:महबूबा

By भाषा | Updated: February 3, 2021 14:54 IST

Open in App

श्रीनगर, तीन फरवरी पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को आरोप लगाया कि जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये उनकी पार्टी की युवा शाखा के अध्यक्ष वहीद पारा को झूठे आरोप कबूल करने के बाध्य किया जा रहा है और इसके लिए उन्हें ‘‘अमानवीय दशा में रखा जा रहा है और उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।’’

अपने ट्वीटों में महबूबा ने कहा कि यह ‘शर्मनाक और घटिया’ है तथा ऐसी हरकतों से कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण रखने की जिम्मेदारी संभाल रहे संस्थानों को बदनामी ही होती है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘जम्मू कश्मीर सीआईडी उन केंद्रीय एजेंसियों की सूची में शामिल हो गयी है जो कश्मीरियों को आतंकित करती हैं और उन्हें झूठे मामलों में फंसाती हैं....वहीद को झूठे आरोपों पर कबूलनामे के लिए प्रताडि़त किया जा रहा है। चूंकि कबूलनामा नहीं हुआ, इसलिए उन्हें अमानवीय दशा में रखा जा रहा है। यह जांच पहले ही दिन से फर्जी और राजनीति से प्रेरित है।’’

पारा को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के साथ कथित संबंध को लेकर गिरफ्तार किया था। उन्हें बाद में एक एनआईए अदालत से जमानत मिल गयी थी। लेकिन दो दिन बाद ही उन्हें जम्मू में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और वह हिरासत में ही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी