लाइव न्यूज़ :

दिल्ली एयरपोर्ट से 80 उड़ानें रद्द, पश्चिम बंगाल में 28 मई तक फ्लाइट्स पर रोक, महाराष्ट्र-तमिलनाडु ने सीमित की उड़ानें

By निखिल वर्मा | Updated: May 25, 2020 11:04 IST

कोरोना वायरस से निपटने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण करीब दो महीने से बंद पड़ी घरेलू विमान सेवाओं के सोमवार को बहाल होने के बाद सैकड़ों लोग विभिन्न हवाईअड्डों पर पहुंचे.

Open in App
ठळक मुद्देएयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि आज करीब 600 उड़ानों का परिचालन किया जाएगा. अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं के परिचालन पर अब भी रोक है, अगस्त के पहले उनका संचालन शुरू हो सकता है.

भारत में आज से घरेलू विमान सेवा बहाल हो गई है। सोमवार (25 मई) दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 80 आने जाने वाली उड़ानों को रद्द किया गया है। पश्चिम बंगाल के सभी हवाई अड्डों पर अम्फान तूफान के चलते 28 मई के बाद से उड़ानों का संचालन होगा। वहीं महाराष्ट्र सरकार ने प्रति दिन 50 उड़ानों को मंजूरी दी है। तमिलनाडु सरकार ने केंद्र से प्रतिदिन 25 उड़ानों के परिचालन की मांग की है। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और तमिलनाडु में ही है।

पश्चिम बंगाल के लिए उड़ानें रद्द

कई लोगों को दिल्ली एयरपोर्ट आने के बाद पता चला कि उनकी उड़ान रद्द हो गई है। नाइक सतीश कुमार को कोलकाता जाना था और कोलकाता जाने वाले विमान ने उड़ान नहीं भरी क्योंकि राज्य ने 28 मई तक विमान सेवाएं बहाल ना करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा ‘‘ मैं सुबह छह बजे कोलकाता जाने वाले विमान के लिए अंबाला से यहां आया। जब यहां पहुंचा तो पता चला कि उड़ान रद्द हो गई है। अब वापस घर लौट रहा हूं।’’

तमिलनाडु में आने वाले उड़ानों की संख्या सीमित

चेन्नई हवाई अड्डे पर अधिकतम 25 उड़ानें ही आएंगी लेकिन यहां से उड़ान भरने वाली विमानों की संख्या की सीमा तय नहीं की गई। तमिलनाडु के अन्य हिस्सों में स्थिति हवाई अडड्डों के लिए देश के बाकी हिस्सों वाला ही नियम लागू रहेगा।

तमिलनाडु सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए दिशा-निर्देश जारी करते हुए 14 दिन तक घर में पृथक वास और प्रवेश के लिए ई-पास के नियम जारी किए थे। मुख्य सचिव के शंमुगम ने केंद्र सरकार से एक पत्र में कहा था कि कोयंबतूर, मदुरै और तिरुचिरापल्ली हवाईअड्डे पर भी उड़ानों का संचालन किया जा सकता है। लेकिन मामलों की अधिकता को देखते हुए गुजरात और महाराष्ट्र से आने वाले विमानों में यात्रियों की संख्या कम से कम ही रखी जाए और तमिलनाडु से अन्य स्थानों पर जाने के लिए विमानों की संख्या कोई मुद्दा नहीं है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्लीमहाराष्ट्रतमिलनाडुपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम