लाइव न्यूज़ :

ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत अब तक 2.22 करोड़ लोगों को प्रशिक्षित किया गया: प्रसाद

By भाषा | Updated: June 27, 2019 16:35 IST

प्रोद्यौगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान यह जानकारी दी। प्रसाद ने बताया कि 24 जून 2019 तक इस अभियान के तहत 2.30 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को नामांकित किया जा चुका है और इनमें से 2.22 करोड़ प्रशिक्षित लोगों में 1.34 करोड़ लोगों का तीसरी पार्टी से प्रमाणन किया जा चुका है

Open in App
ठळक मुद्देहम देश में एक लाख डिजिटल गांव बनाने जा रहे हैं। जहां पर गांवों में वाई फाई सहित अन्य डिजिटल एवं संचार सुविधायें दी जायेंगी। संचार मंत्रालय और रेल मंत्रालय मिलकर ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क सभी ग्राम पंचायतों तक पहुंचाने की योजना पर भी काम कर रहे हैं।

केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्रालय के ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत देश में अब तक 2.22 करोड़ लोगों को प्रशिक्षित कर दिया गया है। केन्द्र सरकार इस अभियान को आगे बढ़ाते हुये देश में एक लाख डिजिटल गांव बना रही है।

केन्द्रीय केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान यह जानकारी दी। प्रसाद ने बताया कि 24 जून 2019 तक इस अभियान के तहत 2.30 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को नामांकित किया जा चुका है और इनमें से 2.22 करोड़ प्रशिक्षित लोगों में 1.34 करोड़ लोगों का तीसरी पार्टी से प्रमाणन किया जा चुका है।

डिजिटल साक्षरता अभियान में गड़बड़ियों की शिकायतों से जुड़े पूरक प्रश्न के जवाब में प्रसाद ने बताया कि मंत्रालय इस तरह की शिकायतें मिलने पर इनकी सख्ती से जांच कर कठोर कार्रवाई करेगा। प्रसाद ने बताया कि संचार मंत्रालय और रेल मंत्रालय मिलकर ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क सभी ग्राम पंचायतों तक पहुंचाने की योजना पर भी काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम देश में एक लाख डिजिटल गांव बनाने जा रहे हैं। जहां पर गांवों में वाई फाई सहित अन्य डिजिटल एवं संचार सुविधायें दी जायेंगी। 

टॅग्स :संसद बजट सत्ररविशंकर प्रसादडिजिटल इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारतHike MPLAD fund: 365 दिन में 50000000 रुपये कम?, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा- हर साल 200000000 रुपये मिले और जीएसटी से छुटकारा हो?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है