शीर्ष अदालत से अंतरिम जमानत मिलने के बाद तलोजा जेल से अर्नब गोस्वामी रिहा

By भाषा | Published: November 11, 2020 09:17 PM2020-11-11T21:17:59+5:302020-11-11T21:17:59+5:30

Arnab Goswami released from Taloja jail after getting interim bail from top court | शीर्ष अदालत से अंतरिम जमानत मिलने के बाद तलोजा जेल से अर्नब गोस्वामी रिहा

शीर्ष अदालत से अंतरिम जमानत मिलने के बाद तलोजा जेल से अर्नब गोस्वामी रिहा

मुंबई, 11 नवंबर उच्चतम न्यायालय से अंतरिम जमानत मिलने के कुछ घंटे बाद पत्रकार अर्नब गोस्वामी रायगड जिला स्थित तलोजा जेल से रिहा कर दिए गए। उन्हें एक इंटीरियर डिजाइनर को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के वर्ष 2018 के एक मामले में गत चार नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।

गोस्वामी रात लगभग साढ़े आठ बजे जेल से बाहर आए। जेल के बाहर जुटे लोगों का उन्होंने वाहन में से हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

उन्होंने कहा कि वह उच्चतम न्यायालय के आभारी हैं।

गोस्वामी ने विजय चिह्न प्रदर्शित करते हुए कहा, ‘‘यह भारत के लोगों की जीत है।’’

शीर्ष अदालत ने इससे पहले आज उन्हें अंतरिम जमानत प्रदान करते हुए कहा कि यदि व्यक्तिगत स्वतंत्रता को कमतर किया जाता है तो यह ‘‘न्याय का उपहास’’ होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Arnab Goswami released from Taloja jail after getting interim bail from top court

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे