लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार की तरफ से सेना को नहीं मिला फंड, अपने पैसों से खरीदनी होगी वर्दी

By भारती द्विवेदी | Updated: June 6, 2018 12:02 IST

'द इकनॉमिक्स टाइम्स' में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अबतक सेना स्टेट-ऑन्ड ऑर्डेनेंस (सरकारी आयुध) फैक्ट्री से 94 फीसदी तक सामान खरीदती थी। लेकिन बजट नहीं मिलने की वजह से अब ये घटकर 50 फीसदी हो जाएगा।

Open in App

नई दिल्ली, 6 जून: भारतीय सेना को अब अपने यूनिफॉर्म से लेकर स्पेयर पार्ट तक का खर्च खुद उठाना होगा। सेना ये फैसला लिया है कि अब वो अपनी वर्दी, जूते से लेकर गाड़ियों के स्पेयर पार्ट भी खुद से खरीदेंगे। और उनके इस फैसला पीछे की वजह सरकार की तरफ से सेना को आपात खरीदारी के लिए फंड नहीं देना। 

'द इकनॉमिक्स टाइम्स' में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अबतक सेना स्टेट-ऑन्ड ऑर्डेनेंस (सरकारी आयुध) फैक्ट्री से 94 फीसदी तक सामान खरीदती थी। लेकिन बजट नहीं मिलने की वजह से अब ये घटकर 50 फीसदी हो जाएगा। सरकार की तरफ से हुई बजट कटौती का असर जवानों के नियमित जरुरतों पर भी पड़ेगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक आपातकालीन गोला-बारूद का स्टॉक पूरा करने के लिए सेना तीन प्रोजक्टस पर काम कर रही है। आपातकालीन गोला-बारूद का स्टॉक पूरा करने के लिए सेना तीन प्रोजक्टस पर काम कर रही है। आपातकालीन गोला-बारूजद स्टॉक के लिए हजारों करोड़ रुपए की फंड की जरुरत है। इकोनॉमिक्स टाइम्स से बातचीत नें सेना के कुछ अधिकारियों ने बताया है कि मौजूदा वित्त वर्ष (2018-19) मे मिले बजट को देखते हुए सेना ने ये फैसला लिया है।अधिकारियों के अनुसार, वर्दी, गाड़ियों के स्पेयर पार्ट और कुछ गोला-बारूद की सप्लाई कम करने पर 11 हजार का करोड़ के बजट को आठ हजार पर लाया जाएगा। ऐसा करने की वजह से हर साल लगभग 3500 करोड़ रुपए बच जाएंगे। 

स्टेट-ऑन्ड ऑर्डेनेंस (सरकारी आयुध) फैक्ट्री क्या होता है

ऑर्डेनेंस फैक्ट्री एक ऐसी संस्था है, जो सेना से जुड़े सामान बनाती है। इसमें गोली-बारूद से लेकर यूनिफॉर्म और सेना के जरूरत की दूसरी चीजें मिलती हैं। सारे स्टेट ऑर्डेनेंस (सरकारी आयुध) फैक्ट्री रक्षा मंत्रालय के अंतगर्त आती है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :भारतीय सेनानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?