लाइव न्यूज़ :

एडल्टरी को अपराध बनाए रखना चाहती है आर्मी, साथी अफसर की पत्नी का 'प्रेम चुराने' को लेकर चिंतित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2019 09:48 IST

सेना में एडल्टरी को 'स्टीलिंग अफेक्शन ऑफ फेलो ब्रदर आफिसर्स वाइफ' (साथी अफसर की पत्नी का प्रेम चुराना) कहा जाता है। इसे बेहद शर्मनाक कृत्य माना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने आईपीसी की धारा 497 को असंवैधानिक करार देते हुए एडल्टरी को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया था।सेना का मानना है कि इसे अपराध की श्रेणी से बाहर रखने पर रैंक में अनुशासन कायम रखने में चुनौती पेश होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में एडल्टरी अथवा विवाहेत्तर संबंधों को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया लेकिन 14 लाख लोगों की मजबूत भारतीय सेना इस फैसले से खुश नहीं दिख रही है। हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा कि सेनाओं को इस फैसले से बाहर रखने के लिए उच्चतम न्यायालय का रुख किया जा सकता है। इंडियन आर्मी ने इस मुद्दे से रक्षा मंत्रालय को अवगत करा दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने आईपीसी की धारा 497 को असंवैधानिक करार देते हुए एडल्टरी को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया था। सेना में एडल्टरी को 'स्टीलिंग अफेक्शन ऑफ फेलो ब्रदर आफिसर्स वाइफ' (साथी अफसर की पत्नी का प्रेम चुराना) कहा जाता है। इसे बेहद शर्मनाक कृत्य माना जाता है। सेना का मानना है कि इसे अपराध की श्रेणी से बाहर रखने पर रैंक में अनुशासन कायम रखने में चुनौती पेश होगी।

सेना में एडल्टरी अथवा साथी अफसर की पत्नी का प्रेम चुराना अक्षम्य अपराध है। तीनों सेनाओं में सेक्शन 497 के तहत कार्रवाई का प्रावधान होता था और आरोपी अधिकारी को अधिकांश मामलों में सेना से निलंबित कर दिया जाता था।

सेक्शन 497 के हटाए जाने से सेना में पशोपेश की स्थिति है। हिंदुस्तान टाइम्स ने एक अधिकारी के हवाले से लिखा कि अधिकारी अपने परिवार से महीनों दूर रहते हैं, ऐसे में उनके परिवार का ख्याल रखने की जिम्मेदारी दूसरों पर होती है। अगर कोई ऐसा कृत्य करता है तो उसे निपटने के लिए कुछ प्रावधान तो होना ही चाहिए।

एडल्टरी पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि पुरुष हमेशा फुसलाने वाला और महिला हमेशा पीड़िता, लेकिन ऐसा अब नहीं होता। कोर्ट के मुताबिक एडल्टरी तलाक का आधार हो सकता है, लेकिन अपराध नहीं।

समलैंगिकता पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भी सेना चिंतित है। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने तो खुले तौर पर कहा था कि वो सेना में गे सेक्स की इजाजत नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि समलैंगिक संबंधों पर सेना के अपने कानून हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिकता को कानूनी मान्यता दते हुए इसे अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया है।

टॅग्स :भारतीय सेनासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह