लाइव न्यूज़ :

Video: पुंछ-जम्मू हाईवे पर सेना की गाड़ी में लगी आग, 4 जवान हुए शहीद- रिपोर्ट

By आजाद खान | Updated: April 20, 2023 17:47 IST

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में सेना के चार जवान शहीद हो गए है। हालांकि सेना द्वारा अभी तक इसकी पुष्टी नहीं की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के पुंछ-जम्मू हाईवे पर सेना की एक गाड़ी में आग लग गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सेना के चार जवान इसमें शहीद हो गए है। हालांकि सेना ने इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ-जम्मू हाईवे पर सेना के एक गाड़ी में आग लगने की खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में सेना के चार जवान शहीद हो गए है। इस मामले में अभी केवल फोटो और वीडियो ही सामने आ रहे है। हालांकि अभी तक सेना की ओर इसकी कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। 

जारी एक वीडियो में यह देखा गया है कि सेना की गाड़ी में आग लगी है और उसके पीछे कुछ गाड़ियां खड़ी है। यही नहीं कुछ जवानों को घटनास्थल पर चलते और बात करते हुए देखा गया है जो घटना के बारे में किसी को जानकारी दे रहे है। वहां कुछ और लोगों को भी देखा गया है जो जवानों की मदद में लगे है। 

वीडियो में क्या दिखा है

सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे है। जारी एक वीडियो में यह देखा गया है कि गाड़ी बुरी तरीके से जल रही है और सेना के जवान समेत अन्य लोग आग बुझाने को जवानों को बचाने की कोशिश करते दिख रहे है। गाड़ी में आग की लपटे काफी तेज दिखाई दे रही है और उसमें से आवाज भी आ रही है। 

क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुंछ-जम्मू हाईवे पर सेना की एक गाड़ी में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में कई जवानों के फंसे रहने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही साथ यह भी खबर आई है कि इस घटना में चार जवान शहीद हो गए है। शुरुआती जानकारी में यह पता चला है कि यह घटना भाटा धुरियान इलाके में हाईवे पर हुई है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आग आसमानी बिजली गिरने के कारण लगी है और सेना ने फिलहाल इसमें आतंकी एंगल होने से साफ इंकार किया है। ऐसे में घटना की जांच के लिए घटनास्थल पर जांच की एक टीम रवाना हो गई है। 

 

टॅग्स :भारतीय सेनाजम्मू कश्मीरभारतवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी