लाइव न्यूज़ :

'गलवान के वीर'...चीनी सैनिकों से झड़प में भारतीय सैनिकों की बहादुरी की गाथा सुनाता है ये गीत, देखें वीडियो

By भाषा | Updated: July 12, 2021 14:41 IST

पिछले साल 15 जून को गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में 20 भारतीय सैनिकों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। इसी की याद में ये वीडियो भारतीय सेना ने इस साल जारी किया था।

Open in App

नयी दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिकों के साथ गलवान घाटी में हुए संघर्ष में वीरगति को प्राप्त भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय सेना ने एक वीडियो गीत जारी किया है। गलवान घाटी में हुए संघर्ष के एक साल पूरा होने को लेकर इस गीत को जारी किया गया है।

मशहूर गायक हरिहरन द्वारा गाए गए गीत ‘गलवान के वीर’ में प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों में गलवान घाटी की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए भारतीय सैनिकों के शौर्य और साहस को रेखांकित किया गया है।

पांच मिनट के वीडियो में बर्फ से ढकी पर्वत चोटियों पर तैनात भारत के वीर सैनिकों की 24 घंटे पहरेदारी, उनके प्रशिक्षण और किसी भी खतरे से निपटने के लिए उनकी अभियानगत तैयारियों की झलक दिखाई गई है। सेना ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्र की स्मृतियों में सैनिकों का सर्वोच्च बलिदान हमेशा बना रहेगा।

बता दें कि पिछले साल 15 जून को गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में 20 भारतीय सैनिकों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था।

चीन इस झड़प में मारे गए अपने सैनिकों की संख्या छिपाता रहा और फरवरी में उसने आधिकारिक रूप से कहा कि उसके पांच सैनिक मारे गए थे। हालांकि माना यह जाता है कि झड़प में इससे कहीं अधिक चीनी सैनिक हताहत हुए। अमेरिका की एक खुफिया रिपोर्ट में यह संख्या 35 बताई गई थी।

इस झड़प में 16 बिहार रेजीमेंट के कर्नल संतोष बाबू ने गलवान घाटी में गश्त बिंदु 14 के पास सबसे आगे रहकर भारतीय सैनिकों का नेतृत्व किया था। जनवरी में उन्हें मरणोपरांत दूसरे सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

टॅग्स :लद्दाखचीनभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारत अधिक खबरें

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त