लाइव न्यूज़ :

Army Public School Recruitment: बंपर वैकेंसी, 8000 शिक्षकों की होगी भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

By विनीत कुमार | Updated: October 9, 2020 09:26 IST

Army School Recruitment 2020: आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी ने शिक्षकों की 8000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। इनके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 20 अक्टूबर आखिरी तारीख है।

Open in App
ठळक मुद्देआर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी ने 8000 शिक्षकों की भर्ती के लिए मंगाए हैं आवेदनआर्मी पब्लिक स्कूल में होगी भर्ती, 20 अक्टूबर आखिरी तारीख, ऑनलाइन होंगे एग्जाम

Army School Recruitment 2020: आर्मी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों की भर्ती के लिए आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी (AWES) की ओर से आवेदन मंगाए गए हैं। AWES ने 8000 पदों पर शिक्षकों की वैकेंसी के लिए आवेदन मांगे हैं। 

इसके तहत आर्मी पब्लिक स्कूल में प्राइमरी ट्रेंड टीचर (PRT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के पदों पर भर्ती की जाएगी। AWES ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट  awesindia.com पर भी इस संबंध में जानकारी दी है। 

योग्य और इच्छुक कैंडिडेट ऑनलाइन इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर 2020 है। उम्मीदवारों की भर्ती ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट के जरिए की जाएगी। स्क्रीनिंग एग्जाम के लिए उम्मीदवार वेबसाइट http://aps-csb.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Army Public School Recruitment: भर्ती से जुड़ी तारीख और पात्रता

उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर 2020 है। इस तारीख तक शाम 5 बजे तक आवेदन किया जा सकता है। वहीं, एडमिट कार्ड 4 नवंबर से उपलब्ध होंगे। ऑनलाइन परीक्षा की तारीख 21 और 22 नवंबर रखी गई है जबकि नतीजों की घोषणा 2 दिसंबर, 2020 को किए जाने की उम्मीद है। 

परीक्षा के नतीजों और एडमिट कार्ड जारी होने की तारीखों में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं।

अगर पात्रता की बात करें तो पीआरटी के पद पर आवेदन के लिए बी.एड/दो वर्षीय डिप्लोमा और ग्रेजुएशन में न्यूनतम 50% अंकों का होना जरूरी है। टीजीटी पद पर आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास बी.एड और ग्रेजुएशन में कम से कम 50% नंबर होने चाहिए। 

वहीं, पीजीटी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बी.एड और पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत नंबर का होना जरूरी है। उम्र की सीमा की बात करें तो फ्रेशर उम्मीदवार की उम्र 40 प्रतिशत से कम और अनुभवी उम्मीदवारों की उम्र 57 साल से कम होनी चाहिए।

टॅग्स :नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?