लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः इंदौर में सेना का जवान जासूसी के आरोप में पकड़ाया, हनी ट्रैप में फंसाया गया 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 16, 2019 22:46 IST

मिली जानकारी के मुताबिक, सेना का जवान इंदौर जिले की आर्मी छावनी महु में तैनात था, जहां से उसे पकड़ा गया है। जवान आर्मी में क्लर्क के पद पर तैनात था।

Open in App

मध्य प्रदेश के इंदौर में सेना के जवान को जासूसी के आरोप में गुरुवार (16 मई) को पकड़ा गया है। यह कार्रवाई आर्मी की सेंटर कमांड के हेडक्वार्टर लखनऊ से आई एमआई मिलिटरी इंटेलीजेंसी की यूनिट ने की है। पकड़े गए जवान से एटीएस की मौजूदगी में लगातार पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सेना का जवान इंदौर जिले की आर्मी छावनी महु में तैनात था, जहां से उसे पकड़ा गया है। जवान आर्मी में क्लर्क के पद पर तैनात था।

कहा जा रहा है कि सेना के जवान को हनी ट्रैप मामले में गिरफ्तार किया गया है। वह लंबे समय से एक पाकिस्तानी लड़की से बात करता था और हनी ट्रेप में उसे फंसाया गया। एमआई मिलिटरी इंटेलीजेंसी की यूनिट और एटीएस ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। 

सेना के जवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है और उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। साथ ही साथ छावनी में इस तरह की वारदात सामने आने के बाद सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए जा सकते हैं।  

टॅग्स :भारतीय सेनापाकिस्तानमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर