लाइव न्यूज़ :

इंडियन आर्मी ने बनाया Whatsapp, Telegram जैसा स्वदेशी मैसेजिंग ऐप, यहां पढ़ें SAI के बारे में सबकुछ

By स्वाति सिंह | Updated: October 29, 2020 17:46 IST

एसएआई मैसेजिंग ऐप का मॉडल व्हाट्सएप, टेलीग्राम, संवाद और जीआईएमएस जैसे मैसेजिंग एप की तरह ही है। इसमें मैसेजिंग के लिए सुरक्षित प्रोटोकॉल भी है। साथ ही स्थानीय इनहाउस सर्वर और कोडिंगे की सुरक्षित व्यवस्था भी है।

Open in App
ठळक मुद्देइंडियन आर्मी ने एक आसान और सुरक्षित मैसेजिंग ऐप को विकसित किया है। इसका नाम ‘सिक्योर एप्लीकेशन फॉर इंटरनेट (SAI) है।

इंडियन आर्मी ने एक आसान और सुरक्षित मैसेजिंग ऐप को विकसित किया है। इसका नाम ‘सिक्योर एप्लीकेशन फॉर इंटरनेट (SAI) है। यह ऐप इंटरनेट के जरिए एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर एंड टू एंड सिक्योर वॉइस, टेक्स्ट और वीडियो कॉलिंग सर्विसेज को सपोर्ट करता है। SAI ऐप मॉडल कमर्शियली उपलब्ध मैसेजिंग ऐप्स जैसे वॉट्सऐप, टेलिग्राम, SAMVAD व GIMS के जैसा है। यह एंड टू एंड इन्क्रिप्शन मैसेजिंग प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करता है।

एसएआई मैसेजिंग ऐप का मॉडल व्हाट्सएप, टेलीग्राम, संवाद और जीआईएमएस जैसे मैसेजिंग एप की तरह ही है। इसमें मैसेजिंग के लिए सुरक्षित प्रोटोकॉल भी है। साथ ही स्थानीय इनहाउस सर्वर और कोडिंगे की सुरक्षित व्यवस्था भी है। एसएआई मैसेजिंग ऐप की जांच भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सीईआरटी) से संबद्ध लेखा परीक्षक और सेना साइबर समूह ने अच्छे से की गयी है। सेवा के भीतर सुरक्षित संदेश भेजने की सुविधा के लिए एसएआई का उपयोग पूरी सेना द्वारा किया जायेगा।

एसएआई ऐप की समीक्षा करने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नल साई शंकर के कौशल तथा अनुप्रयोग को विकसित करने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि एसएआई ऐप के जरिये सेनाओं के बीच सुरक्षित ढंग से संदेश भेजे जा सकेंगे। बताया जा रहा है कि इस ऐप को सेना साइबर समूह और CERT-in द्वारा तैयार किया गया है। इसे आईओएस प्लेटफॉर्म पर काम करने के लिए तैयार किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि सेना एसएआई ऐप का इस्तेमाल सुरक्षित संदेश भेजने के लिए करेगी। गौरतलब है कि इस ऐप की खूबियों को जानने और इसके कार्य करने की क्षमता की समीक्षा करने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी सराहना की है।

टॅग्स :भारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया