लाइव न्यूज़ :

पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के समीप हथियारों का जखीरा और एक किलोग्राम हेरोइन बरामद

By भाषा | Updated: October 20, 2021 17:35 IST

Open in App

चंडीगढ़, 20 अक्टूबर पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल ने तरन तारन जिले के खेमकरण इलाके में भारत-पाकिस्तान सीमा से पास से हथियारों का जखीरा बरामद किया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक संयुक्त अभियान में पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने हथियारों का जखीरा बरामद किया। इन हथियारों में 22 पिस्तौल, 44 मैगजीन और 100 गेला बारूद शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि हथियारों के साथ एक किलोग्राम हेरोइन भी बरामद हुई। अधिकारी ने बताया कि धान के एक खेत में काले रंग के एक बैग में ये सामान रखे थे। कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने बताया कि पुलिस को हथियारों और हेरोइन की एक बड़ी खेप छुपाकर रखे होने की गुप्त जानकारी मिली थी। इसके बाद अमृतसर में 'काउंटर इंटेलिजेंस विंग' को घटनास्थल पर भेजा गया और बीएसएफ अधिकारियों के साथ एक तलाश अभियान की योजना बनाई गई।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार प्राथमिक जांच के दौरान यह प्रकाश में आया कि पाकिस्तानी तस्करों का यह ‘छुपा और स्पष्ट’ प्रचलित तरीका है। इस खेप को उनके द्वारा भारतीय क्षेत्र में बाड़े के पार रखा गया, जिसे उनके भारतीय सहयोगी हासिल करनेवाले थे।

डीजीपी ने बताया कि अमृतसर में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), स्वापक एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, आर्म्स अधिनियम और वित्तीय अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की खेप को सीमापार से विभिन्न माध्यमों के जरिये यहां भेजा गया है। इस साल जून में भी बटाला से विदेश में निर्मित 48 पिस्तौल की खेप बरामद की गई थी। वहीं एक अन्य अभियान में ‘काउंटर इंटेलिजेंस विंग’ ने मध्य प्रदेश से 39 पिस्तौल बरामद की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया