आरिफ मोहम्मद खान बने केरल के नए राज्यपाल, शाहबानो केस में राजीव गांधी कैबिनेट से दिया था इस्तीफा!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 1, 2019 11:36 AM2019-09-01T11:36:30+5:302019-09-01T11:48:40+5:30

आरिफ मोहम्मद खान को केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उन्होंने शाह बानो केस में राजीव गांधी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। जानें अन्य राज्यों की नियुक्तियां

Arif Mohammad Khan who resigned from Rajiv Gandhi cabinet in Shahbano case becomes new Governor of Kerala | आरिफ मोहम्मद खान बने केरल के नए राज्यपाल, शाहबानो केस में राजीव गांधी कैबिनेट से दिया था इस्तीफा!

आरिफ मोहम्मद खान बने केरल के नए राज्यपाल, शाहबानो केस में राजीव गांधी कैबिनेट से दिया था इस्तीफा!

Highlightsकेरल, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना के नए राज्यपालों की नियुक्तियां की गई हैं।हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्रा अब राजस्थान के राज्यपाल होंगे।

रविवार (1 सितंबर) को केरल, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना के नए राज्यपालों की नियुक्तियां की गई हैं। इसमें सबसे चर्चित नाम आरिफ मोहम्मद खान का है जिन्हें केरल का राज्यपाल बनाया गया है। आरिफ मोहम्मद खान ने शाह बानो केस में राजीव गांधी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। पिछले कुछ दिनों से आरिफ मोहम्मद खान तीन तलाक पर मोदी सरकार के रुख की तारीफ कर रहे थे।

राष्ट्रपति ने की नियुक्तियां

राष्ट्रपति कार्यकाल के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्रा अब राजस्थान के राज्यपाल होंगे। मिश्रा के स्थान पर बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे और आरिफ मोहम्मद खान केरल में राज्यपाल पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इन प्रदेशों को मिले नए राज्यपालः-

राजस्थान- कलराज मिश्र
महाराष्ट्र- भगत सिंह कोशियारी
हिमाचल प्रदेश- बंडारू दत्तात्रेय
केरल- आरिफ मोहम्मद खान
तेलंगाना- तमिलसाई सुंदराजन

कोशियारी को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। सी. विद्यासागर राव का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उनकी नियुक्ति की गई है। राव ने 30 अगस्त 2014 को महाराष्ट्रके राज्यपाल का पद संभाला था, जिसका 5 वर्ष का कार्यकाल कल समाप्त हो गया। राष्ट्रपति ने शनिवार को कोश्यारी की नियुक्ति की।

Web Title: Arif Mohammad Khan who resigned from Rajiv Gandhi cabinet in Shahbano case becomes new Governor of Kerala

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे