लाइव न्यूज़ :

‘‘क्या इस संघीय ढांचे में कन्नड़ लोग अनाथ हो गये हैं?’’ : कुमारस्वामी

By भाषा | Updated: May 13, 2021 13:21 IST

Open in App

बेंगलुरु, 13 मई जद (एस) नेता एच डी कुमारस्वामी ने ऑक्सीजन और कोविड-19 रोधी टीकों की आपूर्ति को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर कर्नाटक के प्रति पक्षपाती रवैया अपनाने का आरोप लगाया और पूछा कि क्या कन्नड़ लोग इस संघीय ढांचे में अनाथ बन गये हैं।

कुमारस्वामी ने कई ट्वीट कर कहा कि केंद्र को अपना अहंकार त्याग देना चाहिए। केंद्र को लगता है कि वही सबसे ताकतवर है, उसे यह मानना छोड़कर इसके बजाय कर्नाटक की वास्तविक जरूरतों को पूरा करने के लिए कदम उठाना चाहिए।

भाजपा नेता सी टी रवि एवं तेजस्वी सूर्या ने पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री को ट्वीट करने से पहले अपने तथ्यों को ठीक करने की सलाह दी।

कुमारस्वामी ने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक के लिए 1,200 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति के अदालत के आदेश के बावजूद केंद्र राज्य को सिर्फ 120 मीट्रिक टन ऑक्सीजन दे रहा है। केंद्र ने उत्तर प्रदेश को 1,680 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मुहैया कराकर अपना पक्षपातपूर्ण रवैया दिखाया है जहां कर्नाटक की तुलना में कोविड-19 के कम मामले आ रहे हैं।’’

उन्होंने पूछा, ‘‘क्या कर्नाटक के लोग इस संघीय ढांचे में अनाथ बन गये हैं?’’ उन्होंने कहा कि कर्नाटक को लेकर केंद्र के पक्षपातपूर्ण रवैया का खुलासा सरकार के ही आंकड़ों से हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘आखिर केंद्र कर्नाटक और कन्नड़ों का इतना तिरस्कार क्यों कर रहा है? क्या यह इस कारण है कि कर्नाटक से भाजपा के सबसे अधिक सांसद चुनकर आये हैं या येदियुरप्पा (कर्नाटक के मुख्यमंत्री) को खलनायक के तौर पर पेश करने का एक प्रयास है।’’

कुमारस्वामी के ट्वीट का जवाब देते हुए रवि और सूर्या दोनों ने कहा कि कर्नाटक को कुल 1,075 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है और जिस 120 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की वह बात कर रहे हैं वह राज्य की आपात जरूरत को पूरा करने के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस से भेजी गयी थी।

रवि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक को कुल 1015 मीट्रिक टन + 60 मीट्रिक टन यानी 1075 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आवंटित किया जा रहा है। जिस 120 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आप बात कर रहे हैं उसे राज्य की आपात जरूरतों को पूरा करने के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन से भेजा गया। एक जिम्मेदार पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते आपको ट्वीट करने से पहले तथ्यों पर गौर करने की आवश्यकता है।’’

बेंगलुरु दक्षिण से सांसद सूर्या ने भी अपने ट्वीट में यही बात दोहरायी।

मंगलवार को पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस 120 टन ऑक्सीजन के साथ कर्नाटक पहुंची।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित