लाइव न्यूज़ :

29 अप्रैल: आज का दिन लाल किला के लिए खास, नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से दिया था इस्तीफा, पढ़ें आज का इतिहास

By भाषा | Updated: April 29, 2020 07:07 IST

29 अप्रैल का इतिहास: आज का दिन लाल किला के साथ-साथ विश्व की ऐतिहासिक इमारतों में शुमार बकिंघम पैलेस के लिए भी खास है। इसे 1993 में आज के दिन आम जनता के लिए खोल दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देआज का इतिहास: 1993 में पहली बार बकिंघम पैलेस को आम जनता के लिए खोला गया1848 में सुप्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा का भी जन्म आज के दिन हुआ था

हर वक्त दौड़ती भागती दिल्ली के बीचों-बीच लाल पत्थर से बने लाल किला के सामने से गुजरें तो इसकी भव्यता ध्यान आकर्षित करती है। इसकी मजबूती, बेहतरीन स्थापत्य कला और इसकी बेमिसाल कारीगरी के मुरीद लोगों के लिए यह जानना दिलचस्प होगा कि लाल किले की नींव 29 अप्रैल को रखी गई थी।

इस दिन का विश्व की ऐतिहासिक इमारतों में शुमार बकिंघम पैलेस के लिए भी खास महत्व है। दरअसल 1993 में आज ही के दिन ब्रिटिश राजशाही के इस आवास को आम जनता के लिए खोल दिया गया था। इससे पहले तक साल के कुछ ही दिनों में इसे आम जनता के लिए खोला जाता था, लेकिन अब लोग पूरे साल टिकट खरीदकर इस शाही इमारत के कुछ हिस्से का दीदार कर सकते हैं। देश दुनिया के इतिहास में 29 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1661 : चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया।

1639 : दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गयी।

1813 : अमेरिका में जेएफ हम्मेल ने रबर का पेटेंट कराया।

1848 : सुप्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म।

1903 : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल हाईकोर्ट में लीगल प्रेक्टिस शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की ।

1920 : महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन।

1930 : ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत।

1939 : नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया।

1978 : अफगानिस्तान के विद्रोही गुट ने सत्ता हासिल की। काबुल रेडियो पर घोषणा की गई कि उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वायुसेना अध्यक्ष लड़ाई में मारे गये हैं।

1991 : बांग्लादेश के चटगांव में आए चक्रवाती तूफान में एक लाख 38 हजार लोग मारे गए और दस लाख लोग बेघर हो गए।

1993 : पहली बार बकिंघम पैलेस को आम जनता के लिए खोला गया और जिसे देखने के लिए आठ पाउंड का टिकट लगा।

2005 : सीरिया ने लेबनान से अपनी सेना को वापस बुलाया।

2011 : लंदन के ऐतिहासिक चर्च वेस्टमिंस्टर एबे में ब्रिटिश राजकुमार विलियम और केट मिड्लटन का विवाह हुआ।

टॅग्स :सुभाष चंद्र बोसहिस्ट्रीकांग्रेसमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?