लाइव न्यूज़ :

24 अप्रैल: जब कई मील की ऊंचाई से धरती पर गिरे इस अंतरिक्ष यात्री की हुई मौत, पढ़ें आज का इतिहास

By भाषा | Updated: April 24, 2020 08:35 IST

24 अप्रैल का इतिहास: भारत के क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन खास है। आज सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन है। इसलिए अलावा कई और अहम घटनाएं भी आज के दिन को अहम बनाती हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे24 अप्रैल का इतिहास: साल 2011 में आज के दिन आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का निधनसाल 1974 में प्रख्यात हिंदी कवि रामधारी सिंह दिनकर का हुआ निधन

इतिहास के पन्नों में दर्ज 365 दिन किसी न किसी वजह से खास हैं। भारत की बात करें तो सचिन तेंदुलकर को भगवान की तरह मानने वाले इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सर्वकालिक बल्लेबाज माने जाने वाले सचिन रमेश तेंदुलकर ने बहुत छोटी उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था और एक समय सबसे कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का रिकार्ड भी अपने नाम किया था। वह देश के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्हें भारत रत्न से नवाजा गया। देश दुनिया के इतिहास में 24 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।

1877 : रुस ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

1898 : स्पेन ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1920 : पोलैंड की सेना ने यू्क्रेन पर हमला किया।

1926 : बर्लिन संधि पर हस्ताक्षर ।

1954 : ब्रिटिश सरकार ने कीनिया के विद्रोहियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया। कीनिया के विद्रोहियों ने देश में रहने वाले गोरे लोगों के खिलाफ गुरिल्ला अभियान चलाया था, जिसे उन्होंने माउ माउ नाम दिया था।

1954 : आस्ट्रेलिया और सोवियत संघ ने राजनयिक संबंध समाप्त किये।

1960 : दक्षिण पर्सिया में आये भयंकर भूकंप में 500 लोगों की मौत।

1962 : एमआईटी ने पहली बार सेटेलाइट द्वारा टीवी सिग्नल भेजा।

1967 : सोवियत संघ के अंतरिक्ष यात्री व्लादिमीर कोमारोव एक अंतरिक्ष अभियान के दौरान दम तोड़ने वाले पहले व्यक्ति थे। पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश करने के कुछ देर बाद उनके अंतरिक्ष यान के पैराशूट के तार उलझ गए और वह कई मील की ऊंचाई से धरती पर आ गिरे।

1970 : चीन का पहला उपग्रह डांग फांग हांग लांच किया गया।

1973 : भारत रत्न से अलंकृत मास्टर ब्लास्टर सचिन रमेश तेंदुलकर का मुंबई में जन्म।

1974 : प्रख्यात हिंदी कवि रामधारी सिंह दिनकर का निधन।

1975 : जैन धर्म के अनुयायियों ने भगवान माहवीर के निर्वाण की 2500वीं जयंती मनाई।

1998 : क्लोन भेड़ डॉली ने एक स्वस्थ मेमने बॉनी को जन्म दिया।

2011 : आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का निधन।

2013 : बांग्ला देश की राजधानी ढाका में इमारत गिरने से सैकड़ों लोगों की मौत।

टॅग्स :रामधारी सिंह दिनकरसचिन तेंदुलकर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

बॉलीवुड चुस्कीअर्जुन तेंदुलकर की शादी में गीता बसरा ने लूटी लाइमलाइट, साड़ी में दिखा ऐसा ग्लैमरस अंदाज

क्रिकेटVIDEO: अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक को पहनाई जयमाला, शादी की पहली तस्वीर और वीडियो वायरल

क्रिकेटअर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक से की शादी, खुशी के आंसुओं के साथ पल को निहा रहे थे सचिन और अंजली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप