लाइव न्यूज़ :

आरएमएल अस्पताल के मेडिकल कालेज का नाम बदलकर वाजपेयी के नाम पर करने के प्रस्ताव को मंजूरी

By भाषा | Updated: August 1, 2019 03:22 IST

अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक को 30 जुलाई को भेजे एक पत्र में कहा गया है, ‘‘...वर्तमान पीजीआईएमईआर और डा. आरएमएल अस्पताल का नाम ‘अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस और डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, नयी दिल्ली’ करने को स्वास्थ्य मंत्री ने मंजूरी दे दी है

Open in App

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित राममनोहर लोहिया अस्पताल के मेडिकल इंस्टीट्यूट का नाम बदलकर दिवंगत प्रधानमंत्री के नाम पर ‘अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस’ करने के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी।

सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में एक औपचारिक आदेश जारी होने की प्रक्रिया में है। अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक को 30 जुलाई को भेजे एक पत्र में कहा गया है, ‘‘...वर्तमान पीजीआईएमईआर और डा. आरएमएल अस्पताल का नाम ‘अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस और डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, नयी दिल्ली’ करने को स्वास्थ्य मंत्री ने मंजूरी दे दी है और तदनुसार प्रधानमंत्री को अनुरोध किया गया है कि नया नाम दिये गए शैक्षणिक संस्थान का उद्घाटन अटल बिहारी वाजपेयी की आगामी पुण्यतिथि को करें जो कि 16 अगस्त 2019 को है।’’

संस्थान को वर्तमान में पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) के नाम से जाना जाता है। पीजीआईएमईआर के डीन डॉ. राजीव सूद ने कहा, ‘‘कई बैठकें करने के बाद हमने सम्बद्ध मेडिकल इंस्टीट्यूट का नाम हमारे पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री को एक प्रस्ताव भेजा था। उसे अब मंजूर कर लिया गया है।’’ डॉ. सूद ने कहा, ‘‘100 एमबीबीएस छात्रों का पहला बैच कल से फाउंडेशन कोर्स शुरू कर रहा है।’’

अस्पताल को हाल में एमबीबीएस कोर्स की पेशकश करने और 2019...2020 शैक्षणिक सत्र के लिए 100 सीटों पर प्रवेश शुरू करने की अनुमति मिली थी। 

टॅग्स :मोदी सरकारअटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया