लाइव न्यूज़ :

किसी भी दुस्साहस का पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा: नौसेना

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 11, 2019 04:27 IST

 भारतीय नौसेना ने आज कहा कि वह पूरी तरह सतर्क है और समुद्री मार्ग से आने वाले किसी भी खतरे का मुकाबला करने और उसे विफल करने के लिए पूरी ताकत के साथ तैयार है

Open in App

 भारतीय नौसेना ने आज कहा कि वह पूरी तरह सतर्क है और समुद्री मार्ग से आने वाले किसी भी खतरे का मुकाबला करने और उसे विफल करने के लिए पूरी ताकत के साथ तैयार है. उप नौसेना प्रमुख मुरलीधर पवार ने कहा कि तटीय सुरक्षा उपायों को बढ़ाया गया है और सेना किसी भी दुस्साहस को विफल करने के लिए कड़ी निगरानी रख रही है.

जम्मू-कश्मीर को मिले विशेष दर्जे को वापस लेने और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के केंद्र सरकार के फैसले की पृष्ठभूमि में नौसेना का यह बयान आया है. एक कार्यक्रम से इतर पवार ने संवाददाताओं से कहा, ''नौसेना पूरी तरह चौकस है ......हमलोग उन सभी लोगों (राज्य प्रायोजित आतंकवाद) को हराने तथा रोकने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

किसी के द्वारा किए गए किसी भी दुस्साहस का पूरी ताकत के साथ जवाब दिया जाएगा.'' सूत्रों ने आज कहा कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन हमले को अंजाम देने के लिए आतंकवादियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं. किसी भी संभावित सुरक्षा चुनौती से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए सेना और भारतीय वायु सेना को भी सतर्क कर दिया गया है.

टॅग्स :भारतीय नौसेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

भारत18 फरवरी से विशाखापट्टनम में जुटेंगी 60 देशों की नौसेनाएं?, IFR में दिखेगा 'मेक इन इंडिया' और स्वदेशी आईएनएस 'विक्रांत' का दम

भारतकौन हैं काम्या कार्तिकेयन?, 18 साल में रचा इतिहास

भारतविजय की लहरों पर सवार भारतीय नौसेना

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?