लाइव न्यूज़ :

अनुराग ठाकुर की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ से भाजपा को उपचुनाव में होगा लाभ: हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

By भाषा | Updated: August 27, 2021 20:37 IST

Open in App

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शुक्रवार को दावा किया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की हालिया ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ से राज्य में आगामी उपचुनावों में पार्टी को फायदा होगा।मंडी लोकसभा सीट और राज्य की तीन विधानसभा सीटों-अर्की, जुब्बल-कोटखाई और फतेहपुर के लिए उपचुनाव होने हैं। राज्य में 68 विधानसभा और चार लोकसभा क्षेत्र हैं। चुनाव आयोग ने अभी उपचुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की है।मंडी से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा 17 मार्च को नयी दिल्ली स्थित अपने आधिकारिक आवास में फांसी पर लटके पाए गए थे।वहीं, पूर्व मंत्री एवं फतेहपुर कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया, पूर्व मंत्री एवं जुब्बल-कोटखाई विधायक नरिंदर ब्रागटा और पूर्व मुख्यमंत्री एवं अर्की विधायक वीरभद्र सिंह का क्रमशः फरवरी, जून और जुलाई में निधन हो गया था।प्रदेश भाजपा प्रमुख एवं शिमला के सांसद कश्यप ने यहां मीडिया को बताया कि ठाकुर की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशों के अनुरूप संपन्न हुई, जिसने पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया है। उन्होंने दावा किया कि इससे आने वाले उपचुनावों में निश्चित तौर पर भाजपा को फायदा होगा।कांग्रेस ने पहले ही कहा है कि वह उपचुनाव राज्य में कोरोना वायरस कुप्रबंधन, मूल्य वृद्धि और बेरोजगारी के मुद्दों पर लड़ेगी।कश्यप ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उनके कैबिनेट सहयोगियों, सांसदों और विधायकों सहित भाजपा के सभी नेताओं ने यात्रा में भाग लिया।यात्रा गत 19 अगस्त को सोलन जिले के परवाणू से शुरू हुई और इसका समापन 24 अगस्त को ऊना जिले के मेहतपुर में हुआ। उन्होंने कहा कि यात्रा ने पर्वतीय राज्य के आठ जिलों में चार लोकसभा क्षेत्रों और 43 विधानसभा क्षेत्रों में 630 किलोमीटर की दूरी तय की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप