लाइव न्यूज़ :

अनुराग ठाकुर ने राहुल द्वारा सोनिया के जूते का फीता बांधने पर कहा, "कांग्रेस के नेता राष्ट्रपति का अपमान कर रहे हैं, आखिर कैसा चरित्र है इस पार्टी का"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 7, 2022 17:56 IST

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक तरफ तो राहुल गांधी सोनिया गांधी के जूते का फीता बांधकर तारीफ लूटने में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर उन्हीं के पार्टी के नेता महामहिम राष्ट्रपति महोदया का अपमान कर रहे हैं। आखिर कैसा चरित्र है कांग्रेस पार्टी का।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी द्वारा सोनिया गांधी के जूते का फीता बांधने पर घेरा राहुल गांधी सोनिया गांधी के जूते का फीता बांधकर तारीफ लूट रहे हैं और उनकी पार्टी के नेता राष्ट्रपति का अपमान कर रहे हैंआखिर कैसा है कांग्रेस का चरित्र, सोनिया, राहुल और प्रियंका इसका जवाब दें न पूरे देश को

ऊना: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान पार्टी की अंतरिम प्रमुख सोनिया गांधी के जूते का फीता बांधने के बाद सियासी चर्चा में छाये हुए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि एक तरफ तो राहुल गांधी सोनिया गांधी के जूते का फीता बांधकर तारीफ लूटने में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर उन्हीं के पार्टी की एक नेता महामहिम राष्ट्रपति महोदया का अपमान कर रहे हैं। आखिर किस तरह से कांग्रेस में महिलाओं का सम्मान किया जाता है। आखिर कैसा चरित्र है कांग्रेस पार्टी का। आखिर क्यों सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के तमाम नेता इस बात पर चुप हैं। उन्हें जनता को जवाब देना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता उदित राज के ट्वीट पर कांग्रेस को घेरते हुए समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "पूरी कांग्रेस राहुल गांधी का सोनिया गांधी जी के जूते के फीते को बांधने को लेकर बड़ी-बड़ी बाते कर रही है। उसी दिन कांग्रेस के एक नेता राष्ट्रपति का अपमान करते हैं। इस पर पूरी कांग्रेस मौन है।"

इसके साथ ही कांग्रेस के चरित्र पर सवाल उठाते हुए अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के ऊना में कहा, "ये कैसा दोहरा चरित्र है। क्या सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस पर कुछ नहीं कहेंगे? क्या उस नेता के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी?"

मालूम हो कि बीते 5 अक्टूबर को कांग्रेस नेता उदित राज ने अधीर रंजन चौधरी की राह पर चलते हुए देश की पहली दलित महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर काफी आपत्तिजनक बयान दिया था। जिसके कारण उठे सियासी विवाद से कांग्रेस ने पल्ला झाड़ लिया था।

वहीं बयान के बाद आलोचना झेल रहे उदित राज ने फौरन पटली मारते हुए कहा कि यह उनका निजी बयान है न कि कांग्रेस पार्टी का है। वहीं उदित राज के बयान के बाद भाजपा ने अधीर रंजन चौधरी का हवाला देते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है कि कांग्रेस के नेता राष्ट्रपति के लिए इस तरह के निंदनीय शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं की आदत है कि वो देश के सर्वोच्च पद पर आसीन एक आदिवासी महिला के मान-सम्मान को तार-तार करते रहते हैं।

टॅग्स :अनुराग ठाकुरउदित राजसोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो